Nokia का नया इन्वेंशन, 15 दिनों तक चलेगी फोन की बैटरी, मिलेगा 4G सपोर्ट
Nokia ने अपने दो सस्ते 4G फीचर फोन को लॉन्च किया है, जो शानदार फीचर्स के साथ यूजर्स को कई तरह के फायदें देने के लिए बिलकुल तैयार है। इसके साथ ही ये भी बता दें कि अभी कंपनी ने इन फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Nokia 108 4G और Nokia 125 4G नए दो फोन आए है। (सौ. X)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Nokia ने अपने दो सस्ते 4G फीचर फोन को लॉन्च किया है, जो वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर समेत कई उपयोगी फीचर्स के साथ आते हैं। इसी के साथ आपको इसके अंदर एक क्लासिक स्नेक गेम भी मिल जाएगा, जो HMD Global के साथ आएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी इन दोनों फोन को वेबसाइट पर लिस्ट कर चुकी है, जिसके बाद आप फोन के सभी स्पेसिफिकेशन को देख सकते हैं।
Nokia 108 4G और Nokia 125 4G
Nokia 108 4G और Nokia 125 4G दोनों ही 2024 में लॉन्च किए गए हैं। यह दोनों HMD 105 4G और Nokia 110 4G के रीब्रांड वर्जन हैं। किसी के साथ बता दें कि Nokia 108 4G को दो कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है, जो ब्लैक और सियान में मिल जाएगा। इसी के साथ Nokia 125 4G को ब्लू और टाइटेनियम कलर में देखा जा सकता है। अगर आप इस सस्ते फोन के फीचर्स के बारे में जानेंगे तो मार्केट से लेने का इंतजार नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़े: Youtube वीडियो के लिए फिर हुए बदलाव, कंपनी हटा रही यह जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
MP राज्यसभा चुनाव: BJP प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी दाखिल किया पर्चा
वर्धा: धाम परियोजना में जलस्तर घटकर 37% पर पहुंचा, जिले की पेयजल व्यवस्था पर बढ़ी चिंता
नागपुर के आकाशवाणी चौक पर ट्रक का तांडव, ग्रीन नेट का ढांचा तहस-नहस; टक्कर के बाद चालक फरार
विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
फोन में 64MB और 128MB की स्टोरेज
फोन के बाकी फीचर्स की बात करें तो डिस्प्ले में Nokia ने दोनों फोन 2 इंच के डिस्प्ले के रखे हैं और इनमें वायर्ड और वायरलेस FM रेडियो भी मिलता है। इसके साथ ही इन-बिल्ट MP3 प्लेयर भी आप देख सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि 4G फोन में 2000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। फोन में 64MB और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड की जा सकती है।
ये भी पढ़े: बेकार के ग्रुप कर देते हैं लोग ऐड, इस एक सेटिंग से WhatsApp होगा सुरक्षित
नैनो SIM कार्ड का सपोर्ट
Nokia के दोनों नए 4G फोन के अंदर आपको क्लासिक स्नेक गेम भी देखने को मिलेगा और Nokia 108 4G की बैटरी 1,450mAh की है, जो 15 दिन तक स्टैंडबाई टाइम तक चल सकती है। वहीं Nokia 125 4G 1,000mAh की बैटरी में मिलता है। यह दोनों ही फोन नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करते हैं।
