Noise Clutch HP-P01: 40 घंटे की बैटरी और RGB लाइटिंग के साथ लॉन्च हुआ नया गेमिंग हेडसेट, जानें कीमत और फीचर्स

Noise Gaming Headset: Noise ने गेमिंग सेगमेंट में कदम रखते हुए 40 घंटे की बैटरी लाइफ, 24ms लो-लेटेंसी और RGB लाइटिंग वाला नया Clutch HP-P01 हेडसेट लॉन्च किया। PC और कंसोल के लिए बेहतरीन विकल्प।
Noise Clutch HP-P01 Wireless Gaming Headset with RGB Lighting
नॉइस क्लच एचपी-पी01 गेमिंग हेडसेटसोशल मीडिया
Updated on

Wireless Gaming Headset With 40 Hour Battery: भारतीय एक्सेसरीज मार्केट में अपनी धाक जमाने के बाद, Noise ने गेमिंग की दुनिया में एक नया धमाका किया है। कंपनी ने अपना नया गेमिंग हेडसेट Noise Clutch HP-P01 लॉन्च कर दिया है, जो न केवल शानदार लुक के साथ आता है बल्कि इसमें कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। यदि आप एक ऐसे हेडसेट की तलाश में हैं जो पीसी, कंसोल और मोबाइल सभी पर काम करे, तो यह खबर आपके काम की है।

कनेक्टिविटी के मामले में 'ऑल-राउंडर' है यह हेडसेट

Noise Clutch HP-P01 की सबसे बड़ी खासियत इसकी वर्सटाइल कनेक्टिविटी है। यह हेडसेट चार अलग-अलग कनेक्शन मोड्स के साथ आता है, जिसमें 2.4GHz वायरलेस, लेटेस्ट ब्लूटूथ 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी शामिल है। गेमर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'लेटेंसी' होती है, और इस मामले में Noise का दावा है कि यह वायरलेस मोड में मात्र 24ms की लो-लेटेंसी ऑफर करता है, जिससे गेम खेलते समय साउंड और विजुअल में कोई अंतर महसूस नहीं होगा।

यह डिवाइस सिर्फ पीसी तक सीमित नहीं है। यह लैपटॉप, PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox कंसोल्स, Nintendo Switch और यहाँ तक कि आपके मोबाइल डिवाइसेस के साथ भी पूरी तरह कंपैटिबल है।

बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करें और घंटों खेलें

गेमिंग के दौरान बार-बार चार्जिंग की झंझट को खत्म करने के लिए इसमें 600mAh की दमदार बैटरी दी गई है जिससे बेहतरीन बैटरी लाईफ मिलती है। अगर आप इसके शानदार RGB लाइटिंग इफेक्ट्स को बंद रखते हैं, तो यह आपको 40 घंटे तक का प्लेबैक देता है। वहीं, लाइटिंग ऑन रहने पर भी यह 20 घंटे तक का साथ निभाता है। आधुनिक जरूरतों को देखते हुए इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जो इसे लगभग दो घंटे में फुल चार्ज कर देता है।

प्रीमियम डिजाइन और मजबूती का बेजोड़ संगम

Noise ने इस हेडसेट की मजबूती और आराम पर भी विशेष ध्यान दिया है। लगभग 300±5 ग्राम वजन वाले इस हेडसेट में एक फुल-मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान कानों में तकलीफ न हो, इसके लिए इसमें फैब्रिक-कवर्ड इयर कुशन दिए गए हैं।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में कंपनी का कहना है कि Clutch HP-P01 कड़े ड्रॉप, टम्बल और वाइब्रेशन टेस्ट्स से गुजरा है। इसके अलावा, इसके हेडबैंड, स्लाइडर्स और क्लैम्प्स को भी लंबी उम्र के लिए विशेष रूप से टेस्ट किया गया है, ताकि यह हर तरह के इस्तेमाल को झेल सके।

Noise Clutch HP-P01 Wireless Gaming Headset with RGB Lighting
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च

RGB लाइटिंग और गेमिंग फीचर्स

एक गेमिंग हेडसेट बिना लाइटिंग के अधूरा लगता है। Noise के इस मॉडल में सात RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड या गेमिंग सेटअप के अनुसार बदल सकते हैं। बेहतर कम्युनिकेश के लिए इसमें एक डिटेचेबल (अलग होने वाला) माइक्रोफोन मिलता है, जिसे जरूरत न होने पर हटाया जा सकता है। साथ ही, वॉल्यूम और अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इस पर ऑन-इयर कंट्रोल्स भी मौजूद हैं, जो गेम के बीच में सेटिंग्स बदलना आसान बनाते हैं।

यदि आप एक किफायती और टिकाऊ गेमिंग हेडसेट की तलाश में हैं जो सभी प्लेटफार्म्स पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे, तो Noise Clutch HP-P01 एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। इसकी लो-लेटेंसी और दमदार बैटरी लाइफ इसे इस प्राइस सेगमेंट में अन्य हेडसेट्स से आगे खड़ा करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com