YouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
Ask YouTube Feature: YouTube पर बार-बार सही वीडियो ढूंढने में समय बर्बाद करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। अब Google एक ऐसा AI फीचर लेकर आ रहा है, जिससे YouTube पर सर्च नहीं करना होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube (Source. Freepik)
YouTube AI Search: अगर आप YouTube पर बार-बार सही वीडियो ढूंढने में समय बर्बाद करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। अब Google एक ऐसा AI फीचर लेकर आ रहा है, जिससे YouTube पर सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। इस नए फीचर का नाम है “Ask YouTube”, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
क्या है Ask YouTube फीचर?
YouTube का यह नया फीचर पारंपरिक सर्च से बिल्कुल अलग है। अभी तक यूजर्स को सिर्फ कीवर्ड टाइप करना पड़ता था, लेकिन अब आप सीधे सवाल पूछ सकेंगे—बिल्कुल किसी चैटबॉट की तरह।
यानी YouTube अब सिर्फ वीडियो सर्च प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट जवाब देने वाला प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जहां सर्च का अनुभव ChatGPT या Google सर्च जैसा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
कैसे करेगा काम यह AI फीचर?
इस फीचर में यूजर सर्च बॉक्स में सवाल पूछ सकता है, जैसे “Apollo 11 मिशन क्या था?” या “सबसे अच्छे फिटनेस वीडियो कौन से हैं?” इसके बाद AI सिर्फ वीडियो की लिस्ट नहीं दिखाएगा, बल्कि एक छोटा सा समझाने वाला जवाब भी देगा और साथ में सही वीडियो सजेस्ट करेगा। यानी अब हर वीडियो खोलकर समझने की जरूरत नहीं पड़ेगी, AI पहले ही आपको बेसिक जानकारी दे देगा।
Shorts से लेकर हर कैटेगरी तक मिलेगा कंटेंट
इस फीचर की खास बात यह है कि यह सिर्फ लंबे वीडियो ही नहीं, बल्कि Shorts और अलग-अलग कैटेगरी के वीडियो भी दिखाता है। इससे यूजर को कम समय में ज्यादा सटीक और उपयोगी कंटेंट मिल सकेगा।
किसे मिल रहा है यह फीचर?
फिलहाल “Ask YouTube” फीचर सिर्फ YouTube Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध है, वो भी अमेरिका में और 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए। हालांकि कंपनी इसे धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Google क्यों कर रहा है यह बदलाव?
Google पिछले कुछ समय से अपने हर प्रोडक्ट में AI को जोड़ रहा है चाहे वह सर्च हो, Gmail हो या अब YouTube। इसका मकसद साफ है यूजर्स को आसान, तेज और स्मार्ट एक्सपीरियंस देना। अब कंपनी सर्च को बातचीत जैसा अनुभव बनाना चाहती है, ताकि यूजर सीधे सवाल पूछकर जवाब पा सके।
ये भी पढ़े: दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
फायदे के साथ जोखिम भी
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको जल्दी और सही जानकारी मिल जाएगी। खासकर स्टूडेंट्स और सीखने वाले यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक AI कभी-कभी गलत जानकारी भी दे सकता है, इसलिए यूजर्स को सतर्क रहकर जानकारी को वेरिफाई करना जरूरी होगा।
आने वाले समय में क्या बदलेगा?
अगर यह फीचर सफल रहा, तो YouTube सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट प्लेटफॉर्म बन जाएगा जहां आप सवाल पूछेंगे और AI तुरंत जवाब देगा।
