परफेक्ट मैसेज बन सकता है मुसीबत, नया टूल डाल रहा जानबूझकर गलतियां, नया AI टूल करेंगा ये काम
Sinceerly AI Writing: ईमेल और मैसेज पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और एकदम परफेक्ट नजर आते हैं। इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो सेकंडों में बिना किसी गलती के टेक्स्ट तैयार कर देता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Sinceerly (Source. Sinceerly)
Humanize AI Text Sinceerly: आजकल आपने भी नोटिस किया होगा कि ईमेल और मैसेज पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और एकदम परफेक्ट नजर आते हैं। इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है, जो सेकंडों में बिना किसी गलती के टेक्स्ट तैयार कर देता है। लेकिन यही परफेक्शन अब लोगों के मन में शक पैदा करने लगा है। जब कोई मैसेज जरूरत से ज्यादा सही और पॉलिश्ड लगता है, तो सामने वाला यह मानने लगता है कि इसे किसी इंसान ने नहीं, बल्कि मशीन ने लिखा है।
Sinceerly क्या है और क्यों हो रहा वायरल?
इसी समस्या को हल करने के लिए Sinceerly नाम का एक अनोखा ब्राउजर प्लगइन सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसके नाम की स्पेलिंग भी जानबूझकर गलत रखी गई है। यह टूल AI से लिखे गए टेक्स्ट में छोटी-छोटी टाइपिंग मिस्टेक्स और हल्की-फुल्की असमानताएं जोड़ देता है, ताकि वह ज्यादा इंसानी लगे। सुनने में यह मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे गहरी मनोवैज्ञानिक सोच काम कर रही है लोग परफेक्ट चीजों से ज्यादा, थोड़ी खामियों वाली चीजों पर भरोसा करते हैं।
क्यों खटकती है ‘बिना गलती’ वाली राइटिंग?
एक समय था जब लोग बिना ग्रामर मिस्टेक वाले ईमेल लिखने की कोशिश करते थे। लेकिन अब वही परफेक्शन शक की वजह बन गई है। AI से लिखे गए टेक्स्ट में एक खास तरह की लय और संतुलन होता है, जो बहुत ज्यादा पॉलिश्ड लगता है। पढ़ने में भले अच्छा लगे, लेकिन कई बार यह इतना परफेक्ट होता है कि असली नहीं लगता। यही वजह है कि अब ऐसे टूल्स की जरूरत महसूस हो रही है, जो इस परफेक्शन को थोड़ा तोड़कर उसे इंसानी टच दे सकें।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI चला रहा कैफे, सस्ती कॉफी के साथ मिलेगा फ्यूचर का अनुभव, देखकर चौंक जाएंगे
अब नहीं चलेगा WhatsApp, 8 सितंबर से इन पुराने फोन पर बंद होगी सेवा, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में?
पहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर
अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
एंटी-ग्रामरली टूल की कहानी
इस अनोखे आइडिया को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र बेन होर्विट्ज़ ने तैयार किया। लोग इसे मजाक में Anti-Grammarly भी कह रहे हैं। इस टूल का मकसद बेहद सरल है AI की एक जैसी और बेदाग राइटिंग को थोड़ा अलग बनाना। यह टेक्स्ट को दोबारा लिखकर उसमें हल्की-फुल्की गलतियां डालता है, ताकि पढ़ने वाले को लगे कि सामने एक असली इंसान है।
ये भी पढ़े: अब इंसान नहीं, AI चला रहा कैफे, सस्ती कॉफी के साथ मिलेगा फ्यूचर का अनुभव, देखकर चौंक जाएंगे
टूल के खास फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग
Sinceerly सिर्फ रैंडम गलतियां नहीं डालता, बल्कि यह मैसेज के टोन को भी बदल सकता है। इसमें अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। एक मोड टेक्स्ट को लगभग परफेक्ट रखता है, बस एक-दो छोटी गलतियां जोड़ता है। दूसरा मोड मैसेज को थोड़ा कैजुअल बना देता है, जैसे जल्दी में भेजा गया हो। इसके अलावा एक ऐसा मोड भी है जो टेक्स्ट को छोटा और सीधा रखता है, बिल्कुल वैसे जैसे फोन से जल्दी-जल्दी टाइप किया गया मैसेज।
इंसानी टच ही बनेगा असली पहचान
डिजिटल दुनिया में जहां हर चीज ऑटोमेटेड होती जा रही है, वहां इंसानी टच की अहमियत और बढ़ गई है। Sinceerly जैसे टूल यह दिखाते हैं कि भविष्य में सिर्फ परफेक्ट होना काफी नहीं होगा, बल्कि थोड़ा असली दिखना भी जरूरी होगा। यही बदलाव आने वाले समय में डिजिटल कम्युनिकेशन को नई दिशा दे सकता है।
