WhatsApp पर आया नया खतरा: ब्लर इमेज स्कैम से कैसे बचें, जानें पूरी सच्चाई
इस स्कैम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपकी भावनाओं और जिज्ञासा का फायदा उठाकर आपको जाल में फंसा देता है। स्कैम की शुरुआत होती है एक धुंधली (ब्लर) फोटो से, जो किसी अनजान नंबर से आपके व्हाट्सएप पर आती है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp का नया फीचर। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: हाल के दिनों में व्हाट्सएप पर एक नया और बेहद खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसे “ब्लर इमेज स्कैम” कहा जा रहा है। इस स्कैम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपकी भावनाओं और जिज्ञासा का फायदा उठाकर आपको जाल में फंसा देता है। स्कैम की शुरुआत होती है एक धुंधली (ब्लर) फोटो से, जो किसी अनजान नंबर से आपके व्हाट्सएप पर आती है।
कैसे फंसाता है यह स्कैम?
इस स्कैम में भेजी गई ब्लर इमेज के साथ कैप्शन दिया जाता है – “तुम इस फोटो में हो क्या?”, “तुम्हारी पुरानी फोटो मिली है!”, “क्लिक करके देखो ये कौन है?” जैसी लाइनें पढ़कर ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे उस फोटो पर क्लिक कर देते हैं।
जैसे ही आप उस फोटो को खोलने की कोशिश करते हैं, आप एक फर्जी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाते हैं, जहां आपसे पर्सनल डिटेल्स, बैंक अकाउंट की जानकारी, या OTP मांगा जाता है। कई मामलों में यह लिंक आपके मोबाइल में मैलवेयर या वायरस भी डाल सकता है, जिससे फोन पूरी तरह हैक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आर्मी अफसर बनकर ठगी का नया तरीका, ऐसे बनाया जा रहा है लोगों को निशाना, जानिए फ्रॉड से बचने के टिप्स
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Driving License Download: खराब हो गया है DL? घर बैठे फोन से अपना डिजिटल लाइसेंस ऐसे करें प्राप्त
धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल
इस स्कैम से क्या-क्या हो सकता है नुकसान?
- आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है
- सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो सकते हैं
- आपकी पर्सनल डिटेल्स लीक हो सकती हैं
- मोबाइल में वायरस, स्पाईवेयर या कीलॉगर डाला जा सकता है
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- अनजान नंबर से आई किसी भी इमेज या लिंक पर क्लिक न करें
- व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करें
- Two-Step Verification ऑन रखें
- मोबाइल में हमेशा एंटी-वायरस ऐप इंस्टॉल रखें
- अगर गलती से क्लिक कर दिया है, तो तुरंत सभी पासवर्ड बदलें और अपने बैंक को सूचित करें
सावधानी ही बचाव है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या फोटो को खोलने से पहले दो बार सोचें। आपकी एक चूक आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
