- Hindi News »
- Technology »
- New Safety Update In Google Messages Now Obscene Photos Will Be Blurred Automatically
Google Messages में आया नया सेफ्टी अपडेट: अब अश्लील फोटो ऑटोमेटिकली होंगी ब्लर
Google Messages ऐप में एक नया Sensitive Content Warning फीचर जोड़ा गया है, जो आपत्तिजनक या अश्लील फोटोज को ऑटोमैटिकली ब्लर कर देगा।
- Written By: सिमरन सिंह

Google ने अपने यूजर्स के लिए किया नया बदलाव। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Google लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है। इसी कड़ी में Google Messages ऐप में एक नया Sensitive Content Warning फीचर जोड़ा गया है, जो आपत्तिजनक या अश्लील फोटोज को ऑटोमैटिकली ब्लर कर देगा।
बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता
इस फीचर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को आपत्तिजनक कंटेंट से दूर रखना है। 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के डिवाइसेज़ में यह फीचर बाय डिफॉल्ट एक्टिव रहेगा। इससे माता-पिता निश्चिंत हो सकते हैं कि उनके बच्चों को किसी भी प्रकार का अनुचित कंटेंट बिना चेतावनी के नहीं दिखेगा।
कैसे काम करता है यह फीचर?
जब कोई अश्लील या सेंसिटिव फोटो Google Messages के जरिए डिवाइस पर आती है, तो यह खुद-ब-खुद ब्लर हो जाती है। यूजर को एक ऑप्शन मिलता है – चाहे तो फोटो को देख सकते हैं या बिना देखे डिलीट भी कर सकते हैं। साथ ही, यूजर उस भेजने वाले को ब्लॉक भी कर सकता है। अगर कोई यूजर ऐसी फोटो को किसी और को फॉरवर्ड करता है, तो सिस्टम उसे पहले वॉर्निंग देगा और परमीशन मांगेगा, जिससे गलती से भी अश्लील कंटेंट साझा न हो।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की WhatsApp चैट अब माता-पिता की निगरानी में, 13 साल से कम वाले यूजर्स के लिए आया नया फीचर
आपका Android फोन कहीं हैक तो नहीं? ये 7 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
अगर Mac या Chrome चलाते हैं तो सावधान, CERT-In की चेतावनी, अपडेट नहीं किया तो डेटा हो सकता है चोरी
अब वेबसाइट चलाने की झंझट खत्म, Chrome खुद भरेगा फॉर्म, खुद करेगा टिकट बुक, जानिए कैसे बदलेगा आपका इंटरनेट
दो कैटेगरी में होगा फीचर का असर
- Supervised Users – इस कैटेगरी में पैरेंट्स द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले अकाउंट आते हैं, जिन्हें Family Link ऐप के माध्यम से मॉनिटर किया जा सकता है। ये यूजर्स इस फीचर को डिसेबल नहीं कर सकते।
- Unsupervised Teens (13-17 वर्ष) – ये किशोर अपने अकाउंट को खुद मैनेज करते हैं और चाहें तो Google Account सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को बंद कर सकते हैं।
आपकी प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित
Google ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यूजर्स की प्राइवेसी को कोई नुकसान न पहुंचे। यह पूरा प्रोसेस फोन के अंदर ही प्रोसेस होता है, यानी फोटो या डेटा Google के सर्वर पर स्टोर नहीं होता। यह Android के SafetyCore सिस्टम पर आधारित है। हालांकि फिलहाल यह फीचर सिर्फ फोटो पर लागू होता है, वीडियो पर अभी काम जारी है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जल्द सभी डिवाइसेज़ पर होगा उपलब्ध
यह फीचर फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी Android डिवाइसेज पर रोलआउट किया जाएगा। Google की यह पहल डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है।
New safety update in google messages now obscene photos will be blurred automatically
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा
Mar 15, 2026 | 08:06 AMमिथुन चक्रवर्ती का ‘ICU’ वाला बयान, बंगाल की सियासत में जबरदस्त भूचाल; क्या दीदी को मिली सीधी धमकी?
Mar 15, 2026 | 08:03 AMमेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग
Mar 15, 2026 | 08:02 AMकनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
Mar 15, 2026 | 08:00 AMगरीबी में बीता बचपन, ट्रेनों में बेचते थे अपने गानों के कैसेट, ऐसा रहा खेसारी लाल यादव का संघर्ष भरा सफर
Mar 15, 2026 | 07:58 AMनौसैनिकों के बदले LPG टैंकर…ईरान के साथ भारत ने की खास डील, रक्षा विशेषज्ञ ने बताई अंदर की बात
Mar 15, 2026 | 07:52 AMनासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई
Mar 15, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














