Microwave में ये चीजें कभी न रखें, वरना मिनटों में हो सकता है बड़ा हादसा
Microwave Safety: Microwave Oven आज सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला उपकरण है। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Microwave में क्या न रखें। (सौ. Freepik)
Microwave Warning: रसोई की आधुनिक सुविधाओं में Microwave Oven आज सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला उपकरण है। कुछ ही सेकंड में खाना गर्म करने की क्षमता इसे हर घर का अहम हिस्सा बनाती है। लेकिन इसकी गलत इस्तेमाल से बड़े हादसे होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अक्सर लोग अनजाने में ऐसी वस्तुएँ माइक्रोवेव में रख देते हैं, जो चिंगारी, धुआँ या अचानक धमाके का कारण बन सकती हैं। माइक्रोवेव की तीव्र गर्मी और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स कई चीजों पर ऐसा प्रभाव डालती हैं कि वे फट सकती हैं या डिवाइस को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा सकती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों को माइक्रोवेव के अंदर रखना पूरी तरह मना है।
1. मेटल के बर्तन और फॉयल से रहें दूर
स्टील, एल्युमिनियम, आयरन या किसी भी प्रकार की मेटल चीज माइक्रोवेव में स्पार्क पैदा करती है। फॉयल पेपर भी माइक्रोवेव की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे चिंगारी उठ सकती है और “ब्लास्ट जैसी स्थिति” बन सकती है। यह न सिर्फ माइक्रोवेव को खराब कर सकता है बल्कि आग लगने का खतरा भी पैदा कर सकता है।
2. एयरटाइट या सील्ड कंटेनर न करें इस्तेमाल
हवाबंद प्लास्टिक, ग्लास या स्टील कंटेनर के अंदर गर्म होते ही प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है। प्रेशर सहन न कर पाने पर कंटेनर Microwave के अंदर जोर से फट सकता है। इससे मशीन को नुकसान और उपयोगकर्ता को चोट लगने का खतरा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
3. पूरा अंडा रखना खतरनाक
कच्चा या उबला हुआ पूरा अंडा माइक्रोवेव में रखना बेहद खतरनाक है। इसके अंदर मौजूद भाप प्रेशर बनाती है और कुछ ही सेकंड में अंडा “छोटे ब्लास्ट की तरह” फट सकता है। इससे माइक्रोवेव में गंदगी फैलने के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है।
4. मिर्च से बनता है खतरनाक धुआँ
हरी या सूखी मिर्च माइक्रोवेव में रखने से उसका कैप्सेसिन तेजी से हवा में फैलता है। इससे उठने वाला धुआँ आँखों और गले में जलन पैदा कर सकता है। कभी-कभी अधिक तापमान के कारण मिर्च चिंगारी भी पैदा कर देती है।
ये भी पढ़े: यह अनोखी वेबसाइट बना देगी आपको नॉस्टैल्जिया का दीवाना, हर दौर के TV शोज़ एक ही जगह!
5. बिना Microwave-Safe कंटेनर का प्रयोग न करें
सस्ता या लोकल प्लास्टिक माइक्रोवेव में पिघल सकता है और खाने में हानिकारक केमिकल मिला सकता है। कई बार ऐसी वस्तुएँ आग भी लगा देती हैं। इसलिए हमेशा Microwave-Safe और Food Grade मार्क वाले कंटेनर ही चुनें।
6. खाली Microwave चलाना पड़ सकता है भारी
खाली माइक्रोवेव चलाने से उसकी वेव्स किसी वस्तु द्वारा अवशोषित नहीं होतीं, और मशीन के अंदर ही रिफ्लेक्ट होकर स्पार्क पैदा कर सकती हैं। इससे माइक्रोवेव की सर्किटरी को नुकसान पहुँचने की पूरी संभावना रहती है।
