फोन में पानी चला जाए तो ऐसे बचाएं अपना डिवाइस, जानें आसान टिप्स
Ways To Remove Moisture From the Phone: स्मार्टफोन जीवन का अहम हिस्सा है। लेकिन जरा सी लापरवाही फोन को खराब कर सकती है। ऐसे में अगर फोन में पानी चला जाएं तो क्या करना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Phone में पानी जाने के बाद क्या करें। (सौ. Freepik)
Water in smartphone: आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जरा सी लापरवाही फोन को खराब कर सकती है। खासकर तब, जब फोन में पानी चला जाए। पानी अगर इंटरनल पार्ट्स तक पहुंच जाए तो यह फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप तुरंत सही कदम उठाएं और कुछ आम गलतियों से बचें।
फोन में पानी जाने के संकेत
अगर आपके स्मार्टफोन में पानी चला गया है तो इसके कुछ स्पष्ट लक्षण दिखाई देते हैं:
- स्क्रीन के नीचे नमी या पानी की बूंदें दिखना।
- टच स्क्रीन का काम करना बंद कर देना।
- बटन का सही से रिस्पॉन्स न करना।
- फोन का बार-बार अपने आप रिस्टार्ट होना।
ये सभी संकेत बताते हैं कि पानी फोन के अंदर तक पहुंच चुका है और आपको तुरंत सावधानी बरतने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
पानी जाने पर क्या करें?
- सबसे पहले फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर दें। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाता है।
- फोन से सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और अन्य एक्सेसरीज निकाल लें।
- फोन के बाहरी हिस्से को मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें।
- फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर छोड़ दें ताकि वह धीरे-धीरे स्वाभाविक रूप से सूख सके।
ये भी पढ़े: PF चेक करना अब होगा आसान, EPFO ने लॉन्च किया पासबुक लाइट फीचर
कभी न करें ये गलतियां
पानी से खराब हुए फोन को बचाने के चक्कर में लोग अक्सर कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं:
- हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल न करें। डायरेक्ट हीट से फोन के नाजुक पार्ट्स पिघल सकते हैं और नमी अंदर फंस सकती है।
- फोन को चार्जिंग पर न लगाएं, वरना शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
- फोन को जोर से हिलाने से बचें, इससे पानी और गहराई तक जा सकता है।
ध्यान देंने वाली बात
फोन में पानी जाने पर घबराने के बजाय सही कदम उठाना बेहद ज़रूरी है। समय पर स्विच ऑफ करना और फोन को प्राकृतिक रूप से सुखाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। अगर समस्या गंभीर लगे तो बिना देरी किए सर्विस सेंटर का सहारा लें।
