Navratri 2025: अब AI से बनाएं शुभकामनाओं के लिए खास फोटो
Navratri Greetings: नवरात्रि को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और खास माना जाता है। ऐसे में लोग इसको मनाते हुए अपने परिवार और दोस्तों को तस्वीरे भी भेजते है लेकिन नई तस्वीर मिलना मुश्किल होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Navratri पर बनाए AI से तस्वीर। (सौ. Design)
Navratri Wishes AI Photos: भारत में नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है और पूरे देश में भक्तिमय माहौल है। नवरात्रि को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और खास माना जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व होता है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और डांडिया-गरबा जैसे आयोजनों में शामिल होकर उत्सव का आनंद उठाते हैं। इन नौ दिनों में लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं।
सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजना हुआ आसान
आज की व्यस्त जीवनशैली में सभी के पास समय की कमी है। ऐसे में व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को नवरात्रि की बधाई देने का सबसे आसान माध्यम बन गए हैं। पहले जहां शुभकामनाएं भेजने के लिए स्टिकर पैक डाउनलोड करना पड़ता था, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस काम को और आसान बना रहा है। Google Gemini और ChatGPT जैसे टूल्स की मदद से आप अपनी पसंद की फोटो बनाकर दोस्तों और परिवार वालों को भेज सकते हैं।
Google Gemini Nano Banana का उपयोग
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर साड़ी अवतार का ट्रेंड खूब छाया। Google Gemini के Nano Banana टूल की मदद से लोग अलग-अलग अवतार वाली फोटोज बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। अब नवरात्रि में भी आप इसी टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस एक प्रॉम्प्ट डालें और तुरंत ही सुंदर शुभकामना कार्ड तैयार हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
ChatGPT से भी बनाएं शानदार फोटोज
Google Gemini के अलावा OpenAI का ChatGPT भी इस काम में बेहद मददगार साबित हो रहा है। चैटजीपीटी में सरल प्रॉम्प्ट डालकर आप नवरात्रि की थीम पर खास फोटोज और ग्रीटिंग्स तैयार कर सकते हैं। इन तस्वीरों में मां दुर्गा की भव्य झलक, डांडिया के दृश्य और पारंपरिक सजावट शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़े: भारत में iPhone 17 की बिक्री शुरू, क्यों हर तीसरा व्यक्ति ले रहा EMI और लोन पर फोन?
कुछ बेहतरीन प्रॉम्प्ट्स
- पहला प्रॉम्प्ट: “Create a festive Navratri greeting card design with a warm and glowing background of red, orange, and golden hues…”
- दूसरा प्रॉम्प्ट: “Make a spiritual Navratri greeting with a glowing background of saffron and golden light…”
- तीसरा प्रॉम्प्ट: “Create a bright and colorful Navratri greeting with shades of red, yellow, green, and orange…”
इन प्रॉम्प्ट्स को डालने के बाद AI आपको पारंपरिक और आकर्षक फोटो उपलब्ध कराएगा।
ऐसे करें फोटो शेयर
- ChatGPT या Google Gemini ओपन करें।
- Gemini में Nano Banana टूल सिलेक्ट करें।
- अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट डालें और फोटो जेनरेट करें।
- फोटो को डाउनलोड करके फोन में सेव कर लें।
- अब व्हाट्सऐप चैट ओपन करें, जिसे शुभकामना भेजनी है।
- नीचे दिए गए “+” आइकन पर क्लिक कर फोटो अटैच करें और भेज दें।
इस तरह आप नवरात्रि पर अपने प्रियजनों को व्यक्तिगत और खूबसूरत अंदाज में शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
