Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dream Chaser: अब हवाई जहाज की तरह उड़ेंगे अंतरिक्षयान, जानिए क्या है नासा का मिशन

नासा ने एक महत्वाकांक्षी मिशन लॉन्च किया है। ड्रीम चेजर एक नया अंतरिक्षयान है। एक हवाई जहाज की तरह ये यान रनवे से होकर सीधे अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएगा। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मिशन अगले साल शुरू होने वाला है।

  • By विधी शर्मा
Updated On: Nov 27, 2024 | 10:44 AM

नासा ने लॉन्च किया ड्रीम चेजर नामक एक नया अंतरिक्षयान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वॉशिंगटन डीसी: नासा ने एक महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है। इस मिशन के तहत नासा एक ऐसा अंतरिक्ष यान बना रहा है, जो कि किसी हवाई जहाज की तरह उड़ान भरेगा। हाल ही में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे होने के बाद नासा के अंतरिक्ष अभियानों पर सवाल खड़े हो गए थे। तभी से नासा ने इस महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है।

नासा इस अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर आवश्यक साहित्य और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जरूरत की चीजों को पहुंचाने का काम करेगा। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को लाने-ले जाने में भी मदद मिलेगी। इस अभियान को SSC डेमो-1 नाम दिया गया है। आइए जानते हैं नासा का यह अंतरिक्ष यान कितना खास है और मिशन के दौरान यह क्या करेगा…

डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

ब्रह्मांड में जोरदार धमाका…नासा बोला-पहले कभी नहीं दिखी थी ऐसी टक्कर, शेयर की तस्वीर

NASA Winners: भारतीय टीम ने जीता 2025 स्पेस ऐप्स चैलेंज, सैटेलाइट इंटरनेट पर रचा इतिहास

NASA के नए बॉस बने जेरेड इसाकमैन, ट्रंप से विवाद, मस्क के दोस्त और क्या कुछ है इनसे जुड़ा?

NASA से लेकर UN तक अलर्ट! धरती के बेहद करीब आया ‘एलियन’, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

बताया जा रहा है कि ड्रीम चेज़र मई, 2025 में अपनी पहली उड़ान भरेगा। ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी सिएरा स्पेस द्वारा विकसित किया गया है। इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके ऐसे विमान की अवधारणा पर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह है कि इसका उपयोग अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सामान भेजने और अंतरिक्ष यात्रियों को ISS तक ले जाने के लिए किया जाएगा। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसकी खासीयत है। ये स्पेस एक्स रॉकेट की तुलना में आकार में छोटा होगा। ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान को मिशन और आवश्यकताओं के आधार पर परिवर्तीत भी किया जा सकता है।

ड्रीम चेज़र को पायलट की आवश्यकता नहीं
ड्रीम चेज़र की एक और खास बात है कि ये विमान स्वचालित होगा और इसमें पायलट की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि ये अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के केप कैनावेरल प्रक्षेपण स्थल से उड़ान भरने के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा। अंतरिक्ष यान के निर्माता सिएरा स्पेस का कहना है कि ड्रीम चेज़र इतिहास रचेगा। यह अंतरिक्ष में इंसानों के लिए और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से उड़ान भरने वाला पहला कमर्शियल अंतरिक्ष यान होगा। इसका उपयोग पृथ्वी की निचली कक्षा में क्रू और कार्गो को भेजने के लिए किया जाएगा।

टेक्नॉलजी से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

जल्द ही आएगा ड्रीम चेज़र का दूसरा कार्गो संस्करण
ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान को मिशन और आवश्यकताओं के आधार पर परिवर्तित भी किया जा सकता है। इसे डोमेस्टिक और अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन्स के मुताबिक मोडिफाई किया जा सकता है। इसे टेनेसिटी और डीसी-100 भी नाम दिया गया है। ड्रीम चेज़र को नासा के वाणिज्यिक कमर्शियल रिसप्लाई सर्विस 2 (CRS-2) अनुबंध के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कार्गो डिलीवरी और वापसी सेवाएं प्रदान करने के लिए चुना गया है। अंतरिक्ष स्टेशन तक आने-जाने वाला एक कार्गो शटल मिशन-7 का हिस्सा होगा।

इस दौरान बताया जा रहा है कि ड्रीम चेज़र का एक दूसरा कार्गो संस्करण भी बनाया जाएगा, जिसे डीसी-102 या रेवरेंस के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद DC-200 नाम का नया अंतरिक्ष यान बनाया जाएगा। यह पायलट द्वारा चलाया जाने वाला अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन और लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाएगा।

विदेश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

ऐसा है ड्रीम चेज़र का डिज़ाइन
ड्रीम चेज़र को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि नाजुक वस्तुओं को भी बिना किसी नुकसान के अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया जा सके। इसकी धरती पर लैंडिंग बिल्कुल हवाई जहाज की तरह ही होगी। नासा अंतरिक्ष यान बनाने और लॉन्च करने के लिए कंपनी के साथ सहयोग करेगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी।

 

 

 

 

Nasa launched dream chaser a cargo spaceplane that delivers supplies to the international space station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 10:44 AM

Topics:  

  • NASA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.