Motorola फोन हुए महंगे, अब यूजर्स को पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले जान लें पूरा सच
Motorola Price Hike: मोटोरोला ने भारत में अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि मोबाइल पार्ट्स की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण यह हुआ है।
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola (Source. Motorola)
Smartphone Price Hike India: स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। Motorola ने भारत में अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि मोबाइल पार्ट्स की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। खास बात यह है कि मोटोरोला ही नहीं, बल्कि अन्य बड़ी कंपनियां भी इसी ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। नई कीमतें अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुकी हैं।
Moto G35: बजट फोन अब पहले से महंगा
Motorola के बजट सेगमेंट में लोकप्रिय Moto G35 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 11,999 रुपये से बढ़कर 12,499 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB रैम वेरिएंट अब 13,499 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिलेगा। साल 2024 में लॉन्च हुआ यह फोन अभी भी कंपनी का सबसे सस्ता विकल्प है, लेकिन नई कीमत के साथ इसे बाजार में कड़ी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि इसी रेंज में अब कई नए फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स मौजूद हैं।
Moto G57 Power: बैटरी के लिए मशहूर, अब जेब पर भारी
Moto G57 Power, जो अपनी 7000mAh की दमदार बैटरी के लिए जाना जाता है, उसकी कीमत में सीधे 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 14,999 रुपये में मिलने वाला यह फोन अब 15,999 रुपये का हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए शानदार रहा है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस चाहिए। हालांकि, इसमें सिर्फ एक साल के ओएस अपडेट का वादा किया गया है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
ये भी पढ़े: Aadhaar Card पर ₹3 लाख लोन का लालच पड़ सकता है भारी, मिडिल क्लास परिवार हो जाएं सावधान
Edge 60 Fusion: सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत
Motorola के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Fusion की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसके सभी वेरिएंट्स अब 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। अब इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि यह फोन क्लीन एंड्रॉइड अनुभव और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है, लेकिन नई कीमत ने ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
क्या नया मॉडल लेना ज्यादा फायदे का सौदा?
दिलचस्प बात यह है कि बाजार में अब Edge 70 Fusion भी लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। यह नया मॉडल बेहतर डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी के साथ आता है। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है, तो पुराने Edge 60 Fusion की बजाय नया मॉडल लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। साथ ही, मौजूदा बाजार में Samsung और Oppo जैसे ब्रांड्स के पास भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।
