गाड़ी में बैठने के बाद आती है उल्टी, इस जादुई चश्मे से नहीं होगी कोई परेशानी
अगर आपको भी गाड़ी में मोशन सिकनेस की परेशानी होती है लेकिन आपको समझ नहीं आता कि आपको यह परेशानी क्यों है, तो हम बता दें कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर एक ऐसा चश्मा मौजूद है जो आपकी मोशन सिकनेस को खत्म कर देगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Motion Sickness की परेशानी में ये चश्में आपकी परेशानी को दूर करेंगे (सौ. Amazon)
नवभारत डिजिटल डेस्क. कई लोगों को गाड़ी में बैठने के बाद मोशन सिकनेस की वजह से उल्टी की दिक्कत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परेशानी से कैसे बचा जाए और इस उल्टी का क्या कारण होता है? अगर आप भी मोशन सिकनेस का शिकार हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मोशन सिकनेस की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए मार्केट में एक स्पेशल चश्मा आ गया है, जो आपकी यह परेशानी पूरी तरह से दूर कर देगा।
ई-कॉमर्स ऐप पर मिलेगा कमाल का चश्मा
इस स्पेशल चश्मे को अगर आप लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न और फ्लिपकार्ट से आप आसानी से ले सकते हैं। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म पर यह स्पेशल चश्मा मोशन सिकनेस ग्लासेज के नाम से मिलता है। कीमत के बारे में बात करें तो इस चश्मे की कीमत 500 से 5000 तक है। ऐसे में इसकी कीमत ब्रांड और फीचर्स के बारे में जानना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़े: Anand Mahindra ने शानदार कार कर दी लॉन्च, 1 सेकंड में 47 गाड़ियां हुई बुक
सम्बंधित ख़बरें
257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
क्यों होती है मोशन सिकनेस की दिक्कत?
जब गाड़ी में बैठकर ट्रैवल किया जाता है, तो कार के अंदर की चीजें तो स्थिर रहती हैं, जिस वजह से आंखों को लगता है कि हम मूव नहीं कर रहे, लेकिन कार के चलने की वजह से हमारी बॉडी मूवमेंट जरूर मिलती है। जिस वजह से हमारे कानों को लगता है कि वे मूव कर रहे हैं। आंख और कान से अलग-अलग सिग्नल्स मिलने की वजह से ब्रेन कंफ्यूज हो जाता है और मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है। स्पेशल चश्मे को लगाने के बाद अगर आपकी बॉडी थोड़ा सा भी मूव करती है, तो आपके दिमाग को सिग्नल मिल जाते हैं, जिससे परेशानी नहीं होती।
