WhatsApp में जल्द मिलेगा Motion Photos फीचर, चैट्स और चैनलों में कर सकेंगे शेयर!
नए फीचर के तहत यूज़र्स ऐसे फोटोज साझा कर सकेंगे, जिनमें कुछ सेकंड का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल होगी। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में देखा गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp पर ये नया फीचर्स आपके लिए होगा शानदार। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp लगातार अपने फीचर्स में नए अपडेट लाकर यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि WhatsApp जल्द ही चैट्स और चैनलों में Motion Photos शेयर करने की सुविधा देने वाला है।
ट्रैकर के अनुसार, इस नए फीचर के तहत यूज़र्स ऐसे फोटोज साझा कर सकेंगे, जिनमें कुछ सेकंड का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल होगी। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में देखा गया है, जबकि iPhone यूज़र्स इसे Live Photos के रूप में देख सकते हैं।
WhatsApp बीटा वर्जन में दिखा Motion Photos फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने व्यक्तिगत चैट्स, ग्रुप चैट्स और चैनलों में Motion Photos शेयर करने की सुविधा जोड़ने पर काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?
घर बैठे कमाई के चक्कर में बड़ा खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े
मोबाइल पर आया अलर्ट तो घबराएं नहीं, सरकार का नया सिस्टम, मुसीबत के समय करेगा मदद
- यह फीचर सबसे पहले WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.8.12 अपडेट में देखा गया था।
- फिलहाल यह फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और अभी टेस्टिंग फेज में है, इसलिए आम उपयोगकर्ता इसे फिलहाल एक्सेस नहीं कर सकते।
Motion Photos कैसे काम करेगा?
कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पहले से ही Motion Photos को सपोर्ट करते हैं, जिसे डिवाइस के कैमरा ऐप के जरिए कैप्चर किया जा सकता है।
- जब कोई यूजर Motion Photo क्लिक करता है (Google Pixel फोन्स में इसे “Top Shot” कहा जाता है), तो स्मार्टफोन उस फोटो के साथ एक छोटा वीडियो और ऑडियो भी रिकॉर्ड करता है।
- iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर Live Photos के रूप में उपलब्ध होगा।
फीचर ट्रैकर ने इस नई सुविधा का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि मीडिया पिकर में एक नया आइकन जोड़ा गया है। यह आइकन HD बटन के बगल में टॉप-राइट कॉर्नर में दिखाई देगा।
सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर दिखेंगे Motion Photos!
- WhatsApp का यह नया फीचर उन डिवाइसेज़ पर भी काम करेगा, जो Motion Photos कैप्चर नहीं कर सकते।
- अब तक WhatsApp पर ऐसी इमेजेज स्टैटिक (स्थिर चित्र) के रूप में भेजी जाती थीं, लेकिन इस अपडेट के बाद Motion Photos को उसी रूप में भेजा और देखा जा सकेगा।
- WhatsApp इसे उन डिवाइसेज पर भी सपोर्ट करेगा, जिनमें यह कैमरा फीचर नहीं होता, यानी हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इसे देखा जा सकेगा।
- iPhone यूज़र्स को यह फोटो Live Photos के रूप में दिखेगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
WhatsApp के इस नए फीचर से क्या बदलेगा?
WhatsApp का यह नया अपडेट यूज़र्स को चैट्स और चैनलों में ज्यादा इंटरैक्टिव मीडिया शेयर करने का मौका देगा। यह फीचर Telegram और iMessage जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे सकता है, जहां पहले से Live Photos शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि WhatsApp इसे कब तक सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट करता है।
