Photo -Mivi.com
मुंबई: घरेलू कंपनी Mivi ने अपना नया ईयरबड्स Mivi K7 TWS लॉन्च कर दिया है। Mivi K7 TWS कंपनी की K सीरीज के नए बड्स हैं। Mivi K7 TWS के साथ कंपनी ने स्लीक और एलिगेंट डिजाइन दिया है। Mivi K7 TWS को पांच रंगों में लॉन्च किया गया है। जिसमें ब्लैक, बेज, पिंक, ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। Mivi K7 TWS की कीमत 1,499 रुपये है। Mivi K7 TWS कंपनी का मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है।
यह AI आधारित नॉइज़ कैंसलेशन सिस्टम के साथ भी आता है। इसके अलावा, यह ऑडियो कोडेक्स AAC और SBC को सपोर्ट करता है। Mivi K7 TWS को iOS और Android दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने Mivi K7 TWS में डुअल माइक के सपोर्ट से बेहतरीन क्वालिटी और साउंड क्वालिटी का दावा किया है। Mivi K7 TWS में ‘स्टारी नाइट इफेक्ट’ है। जो चार्जिंग केस के साथ आता है। ये Miwi बड्स मैटेलिक फिनिश के साथ आते हैं। Mivi K7 TWS में ब्लूटूथ 5.3 है। इसकी रेंज 10 मीटर है। Mivi K7 TWS में 13mm का ड्राइवर है। जिससे कंपनी शानदार बास का दावा करती है।
इसमें एक गेम मोड भी है। Mivi K7 TWS को स्वेट रेसिस्टेंट के लिए IPX4.0 रेटिंग मिली है। Mivi K7 TWS 60 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसमें टाइप सी चार्जिंग है। हर बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है।