दूध के पैकेट जैसा डिजाइन, 18 घंटे की बैटरी, CMF Speaker S और M में मिलेंगे ये खास फीचर्स

CMF Speaker S: Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। CMF Speaker S और CMF Speaker M नाम से आए इन स्पीकर्स की खासियत सिर्फ साउंड नहीं बल्कि अनोखा डिजाइन भी है।
Milk packet-like design, 18-hour battery life special features CMF Speaker S and M
CMF ने लॉन्च किया Speaker.Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Nothing Bluetooth Speaker: स्मार्टफोन और ऑडियो एक्सेसरीज के लिए पहचाने जाने वाले Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। CMF Speaker S और CMF Speaker M नाम से आए इन स्पीकर्स की खासियत सिर्फ इनका साउंड नहीं बल्कि इनका अनोखा डिजाइन भी है। इनका आकार दूध के पैकेट जैसा दिखता है जबकि रंगों और कुछ बाहरी हिस्सों को अपनी पसंद के मुताबिक बदलने का विकल्प भी दिया गया है। दोनों मॉडल 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

CMF Speaker S और M में क्या है अंतर?

CMF Speaker S के बारे में बताए तो दोनों में छोटा मॉडल है। इसमें 45mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है जो अलग-अलग फ्रीक्वेंसी की आवाज को संभालता है। इसके साथ दो पैसिव रेडिएटर हैं जो लो-फ्रीक्वेंसी जिसका मतलब है कि बास को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह मॉडल 10W RMS ऑडियो आउटपुट देता है। वहीं बड़े CMF Speaker M में 25W का वूफर और 10W का ट्वीटर मिलता है। वूफर बास पर और ट्वीटर ऊंची आवाजों पर काम करता है। कंपनी का बताना है कि यह सेटअप म्यूजिक में इंस्ट्रूमेंट्स और सिंगर की आवाज को ज्यादा स्पष्ट तरीके से सुनने में मदद कर सकता है।

18 घंटे की बैटरी और IP68 रेटिंग

दोनों स्पीकर्स में कंपनी ने 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। यह आंकड़ा 50 प्रतिशत वॉल्यूम और Ultra Bass मोड चालू होने जैसी तय टेस्टिंग स्थितियों पर आधारित है। इनमें IP68 रेटिंग भी दी गई है जिसका मतलब है कि डिवाइस धूल से सुरक्षित हैं और तय परिस्थितियों में पानी में डूबने का सामना कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, NFC, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट मिलता है। यूजर USB-C केबल से भी ऑडियो चला सकते हैं। साथ ही स्पीकर को दो डिवाइस से कनेक्ट करके उनके बीच स्विच किया जा सकता है।

Milk packet-like design, 18-hour battery life special features CMF Speaker S and M
OpenAI के खिलाफ Mathematicians ने क्यों उठाई बॉयकॉट की मांग? 700 से ज्यादा फाइलों पर छिड़ा विवाद

अपनी पसंद का डिजाइन और पार्टी मोड

CMF ने स्पीकर्स के फ्रंट पैनल और सामने दिए गए कंट्रोल नॉब को हटाकर बदलने की सुविधा रखी है। कंपनी डिजाइन फाइल जारी करने की भी योजना बना रही है जिससे यूजर 3D प्रिंटर की मदद से अपने मुताबिक कस्टम पार्ट बना सकेंगे। स्टीरियो साउंड के लिए दो Speaker S या दो Speaker M को जोड़ा जा सकता है लेकिन दोनों अलग-अलग मॉडल को स्टीरियो पेयर नहीं बनाया जा सकता। Auracast आधारित Party Mode से कई कम्पैटिबल स्पीकर्स पर एक साथ म्यूजिक चलाया जा सकता है।

Milk packet-like design, 18-hour battery life special features CMF Speaker S and M
Jio AI Smart Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, 12 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन, जानें फीचर्स

CMF Speaker S और M की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में CMF Speaker S की कीमत 59 डॉलर और Speaker M की कीमत 109 डॉलर रखी गई है। दोनों सफेद, डार्क ग्रे, नारंगी और टरक्वॉइज रंगों में उपलब्ध हैं। भारत में लॉन्च और कीमत की आधिकारिक पुष्टि अलग से देखना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com