Jio AI Smart Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, 12 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन, जानें फीचर्स

UPI Payments Via Glasses: Reliance Jio ने IMC 2026 में अपने नए AI Smart Glasses की झलक दिखाई है। जो UPI पेमेंट कर सकता है। और AI असिस्टेंट कि तरह काम करता है।
Jio AI Smart Glasses Make UPI payments and get translations in 12 Indian languages
Jio ने किया AI Glasses पर काम।Source. Jio
Published on: 
Updated on: 

Jio AI Smart Glasses: ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए हर बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत आने वाले समय में कम हो सकती है। इसी दिशा में Reliance Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस यानी IMC 2026 में अपने नए AI Smart Glasses की झलक दिखाई है। इसके बारे में बताए तो इन स्मार्ट चश्मों में कैमरा, वॉयस असिस्टेंट और विजुअल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स दिए जाने की जानकारी सामने आई है। जिसमें खास बात यह है कि कैमरे वाले मॉडल से बिना फोन निकाले UPI पेमेंट करने का डेमो भी दिखाया गया है। लेकिन कंपनी ने अभी इन चश्मों की कीमत, पूरी स्पेसिफिकेशन और बाजार में बिक्री शुरू होने की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है।

चश्मे से QR कोड स्कैन कर सकेंगे UPI पेमेंट?

Jio AI Smart Glasses के बारे में बताए तो इसका कैमरा वाला मॉडल आसपास मौजूद चीजों को पहचानने और समझने के लिए विजुअल AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। वहीं रिपोर्ट्स में भी बताया जा रहा है कि इसके जरिए दुकानदार के QR कोड को देखकर और वॉयस कमांड देकर पेमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसका मतलब साफ है कि यूजर को हर बार QR कोड स्कैन करने के लिए फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। लेकिन पेमेंट के दौरान यूजर की पहचान कैसे सत्यापित होगी, ट्रांजैक्शन की सीमा क्या होगी और सुरक्षा के लिए कौन-से तरीके अपनाए जाएंगे इन सवालों पर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

12 भारतीय भाषाओं में मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन

Jio के स्मार्ट चश्मों को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए अलग-अलग भारतीय भाषाओं में होने वाली बातचीत को समझने में मदद मिल सकती है। यह फीचर खासकर यात्रा, कामकाज या ऐसी जगहों पर उपयोगी हो सकता है जहां सामने वाला व्यक्ति दूसरी भाषा बोलता हो। इसके अलावा कैमरा वाले मॉडल में विजुअल इंटेलिजेंस की मदद से सामने मौजूद वस्तुओं के बारे में जानकारी लेने की सुविधा भी बताई गई है। जिसका सीधा मतलब है कि चश्मा सिर्फ ऑडियो सुनने का डिवाइस नहीं बल्कि आसपास की चीजों को समझने वाला AI असिस्टेंट भी बन सकता है।

Jio AI Smart Glasses Make UPI payments and get translations in 12 Indian languages
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले केंद्र की सोशल मीडिया कंपनियों को एडवाइजरी, AI वीडियो पर भी नजर

दो मॉडल में दिखे Jio के स्मार्ट चश्मे

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में चश्मों के दो वेरिएंट प्रदर्शित किए गए थे। जिसमें पहला ऑडियो मॉडल है इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन की मदद से कॉल, संगीत और वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं दूसरा कैमरा मॉडल है जिसमें विजुअल AI की सुविधा भी शामिल कि गई है। इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट्स बताती है कि दोनों मॉडल JioRealityOS पर आधारित हैं और इन्हें Hello Jio कहकर सक्रिय किया जा सकता है। लेकिन बैटरी बैकअप और दूसरे तकनीकी विवरणों की पूरी पुष्टि अभी बाकी है।

कब लॉन्च होंगे Jio AI Glasses?

अभी के लिए Jio ने स्मार्ट चश्मों की आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 2026 के आखिर तक लॉन्च की संभावना जताई गई है लेकिन इसे कंपनी की पुष्टि नहीं माना जा सकता। वहीं खरीदारों के लिए सबसे अहम सवाल यह होगा कि इन चश्मों की कीमत कितनी रखी जाती है और UPI पेमेंट जैसी सुविधाओं में सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है। इन जानकारियों के सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि यह डिवाइस रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितना उपयोगी हो सकता है।

Jio AI Smart Glasses Make UPI payments and get translations in 12 Indian languages
Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com