Microsoft में एक और छंटनी: 300 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी गई, AI के बढ़ते प्रभाव से बढ़ी चिंता
माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। जिस कारण से वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कुछ ही हफ्तों पहले ही 6,000 कर्मचारियों की बड़ी छंटनी के बाद ये नई खबर आई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Microsoft में एक और छंटनी (सौ. Design)
टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कुछ खास अच्छी नहीं है। कंपनी ने हाल ही में 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी कुछ ही हफ्तों पहले की गई 6,000 कर्मचारियों की बड़ी छंटनी के बाद सामने आई है, जिससे टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
कंपनी ने दी सफाई
माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम एक गतिशील बाजार में कंपनी को सफलता के लिए सबसे अच्छी स्थिति में लाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलावों को लागू करना जारी रखे हुए हैं।” प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह छंटनी भी कंपनी के रणनीतिक निर्णय का हिस्सा है, जिससे भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
AC से निकलने वाला पानी नहीं है बेकार, जानिए इसके हैरान करने वाले इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
AI के बढ़ते इस्तेमाल से बदले रोजगार के समीकरण
टेक्नोलॉजी कंपनियों में AI का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां AI-असिस्टेड कोडिंग टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गया है।
सेल्सफोर्स ने भी हाल ही में खुलासा किया था कि AI के आंतरिक उपयोग से उन्हें कम कर्मचारियों में काम चलाने में मदद मिली है।
किन पदों पर पड़ा असर?
पिछली बार की छंटनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा था। हालांकि, इस बार किस डिपार्टमेंट के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि जून 2024 तक माइक्रोसॉफ्ट में करीब 2,28,000 फुल टाइम कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से 55% अमेरिका में काम कर रहे थे।
