Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर

Meta Forum App: मेटा ने चुपचाप से Forum नाम का नया सोशल मीडिया ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को लेकर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 23, 2026 | 10:48 AM

Forum App (Source. Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Meta Forum App New Social Media: सोशल मीडिया की दुनिया में एक और ऐप की एंट्री हो गई है। बता दें कि Meta ने चुपचाप से Forum नाम का नया सोशल मीडिया ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को लेकर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने नए ऐप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की लेकिन हाल ही में यह iOS ऐप स्टोर पर स्पॉट हो रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह प्लेटफॉर्म डिस्कशन और कम्युनिटी-बेस्ड बातचीत पर फोकस करेगा और इसकी बनावट काफी हद तक Reddit जैसा होने वाली है।

वहीं Meta का यह कदम एक साफ संकेत देता है कि कंपनी अब Facebook और Instagram से आगे बढ़कर कम्युनिटी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म्स पर भी बड़ा दांव लगाना चाहती है।

Facebook अकाउंट के बिना नहीं मिलेगा एक्सेस

Forum ऐप को इस्तेमाल करने में सबसे खास बात यह है कि इसको यूजर्स बिना Facebook अकाउंट के लॉगिन नहीं कर सकते है। ऐप स्टोर में जो जानकारी लिस्टिंग के गई है उसके अनुसार इस ऐप में लॉगिन करने से यूजर के मौजूदा Facebook ग्रुप्स, प्रोफाइल डिटेल्स और एक्टिविटी अपने आप Forum ऐप में ट्रांसफर हो जाएंगे। जान ले की आपके ग्रुप्स पहले की तरह Facebook पर ही बने रहेंगे। वहीं जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि यूजर्स यहां निकनेम के जरिए अपनी पोस्ट डाल सकते है। जिससे यूजर की प्राइवेसी और अनौपचारिक बातचीत को बढ़ावा मिल सकता है और इस फीचर की वजह से ही इसको Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह बताया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा

नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर

होटल के कमरे में छिपा हो सकता है कैमरा, मोबाइल में तुरंत डाउनलोड करें ये 5 ऐप्स, वरना पड़ सकता है भारी

अब नहीं रहेगा फोन चोरी का डर, बड़े विवाद के बाद भी इस फोन में पहले से आएगा संचार साथी ऐप

AI फीचर्स से लैस होगा नया Forum ऐप

Forum ऐप को भविष्य की पसंद बनाने के लिए इसमें Ask फीचर दिया गया है जो अलग-अलग ग्रुप्स से तुरंत जवाब और सुझाव इकट्ठा कर सकता है। इस फीचर का सीधा मतलब है कि यूजर्स को किसी सवाल का जवाब पाने के लिए कई और जाने की जरूरत नहीं है। वहीं ऐप को AI-पावर्ड एडमिन असिस्टेंट के साथ लाया गया है। इस फीचर की मदद से ग्रुप एडमिन्स को कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी मैनेजमेंट और हेल्दी डिस्कशन बनाए रखने सपोर्ट मिलेगा लेकिन इसके बाद भी कंट्रोल पूरी तरह एडमिन्स के पास ही रहेगा।

ये भी पढ़े: Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा

फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं

जरूरी बात बता दें कि Forum ऐप फिलहाल iOS 18 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज पर ही काम कर रहा है और इसकी एज रेटिंग 13+ रखा गई है। वहीं इस ऐप को सीमित क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराया गया है और भारत में अभी यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। वहीं जानकारों का मानना है कि अगर Meta इस प्लेटफॉर्म को बड़े स्तर पर लॉन्च करता है तो यह Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़ी चुनौती बन कर सामने आ सकता है। खासकर AI फीचर्स और Facebook इंटीग्रेशन इसे अलग पहचान भी देने वाले है।

Meta quietly launches forum app reddit direct competition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • Facebook
  • Meta
  • Social Media
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.