मेटा ने की तैयारी, Quest 3S के नाम के साथ लॉन्च कर सकते हैं नया VR हेडसेट
वर्चुअल रियलिटी हेडसेट में Meta Quest 3, कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन मॉडल है। Meta इसी सीरिज में स्कसेसर के रूप में Quest 3S के नाम से नया हैडसेट लाने की तैयारी कर रहा है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
मेटा Quest 3S (सौजन्य- एक्स)
नई दिल्ली: मेटा क्वेस्ट 3 के लॉन्च ने वर्चुअल रियलिटी प्रेमियों के लिए उम्मीदों का स्तर बढ़ा दिया। साल 2023 में Quest 3 वीआर लॉन्च करने के बाद अब मेटा कंपनी जल्द ही एक नया क्वेस्ट हेडसेट लाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है ये प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुलभ होगा।
साल 2023 में जानकारी मिली थी कि मेटा आंतिरक रूप से 2024 में लॉन्च करने के लिए एक नया क्वेस्ट हेंडसेट तैयार कर रहा था। अफवाहें आ रही थी कि कंपनी के नए VR को Quest 3S नाम दिया जा सकता है। अब हाल ही के ऐप लिस्टिंग में नेमिंग स्कीम ‘Quest 3S’ दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कंपनी जल्द Quest 3S के नाम से एक नया VR लॉन्च करने वाली है।
Alo Moves XR फीटनेस ऐप की क्वेस्ट स्टोर लिस्ट में Quest 3S नजर आ रहा है। इससे मेटा के नए वीआर के नाम से जुड़ी अफवाहों की पुष्टि हो रही है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मेटा का नया वीआर Quest 3 सीरिज का स्कसेसर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
MP Weather Update: 36 घंटे से प्रदेश में झमाझम बारिश, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Alo Moves XR फीटनेस ऐप (सौजन्य- सोशल मीडिया)
साल 2023 के अंत में रिलीज हुआ मेटा क्वेस्ट 3, मेटा का अब तक का सबसे बेहतरीने वीआर हेडसेट है, जिसे इसकी पावरफुल प्रोसेसिंग स्पीड, हाई-रेजॉल्यूशन डिस्पले और स्लीक डिजाइन जैसी बेहतरीन विशेषताओं के साथ लाया गया था।
नए मेटा हैडसेट के बारे में स्पष्ट नहीं है कि मेटा क्वेस्ट 3एस की घोषणा कब करेगा। अक्टूबर में कंपनी का कनेक्ट 2024 कार्यक्रम होना है। कंपनी वहां हेडसेट की घोषणा करती रहती है, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि इसे लेकर कोई जानकारी दी जाती है या नहीं।
इसी बीच मेटा ने मार्केट में क्वेस्ट 2 की कीमत कम कर दी है। जिससे 2020 के स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट का 128 जीबी मॉडल सिर्फ 200 डॉलर पर आ गया है। ऐसा कंपनी ने खुद को एक प्लेटफॉर्म होल्डर के रूप में रूप में स्थापित करने के लिए किया है।
Quest 3S के फीचर और रिलीज डेट को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी नहीं है। लेकिन इसके क्वेस्ट लिस्ट में नजर आने से पता चलता है कि जल्द ही नए वीआर को लेकर कोई घोषणा हो सकती है।
