Meta के Threads ऐप में मिलेगा डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर, जानिए पूरी डिटेल
Meta ने इंस्टाग्राम-स्पिनऑफ ऐप Threads में सबसे ज्यादा डिमांड किए गए फीचर — डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जो जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Meta DM का नया फीचर्स। (सौ. Design)
Meta ने आखिरकार अपने इंस्टाग्राम-स्पिनऑफ ऐप Threads में सबसे ज्यादा डिमांड किए गए फीचर — डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि जुलाई के पहले सप्ताह से दुनियाभर के यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे और सीधे Threads ऐप के भीतर निजी बातचीत कर पाएंगे। इससे अब इंस्टाग्राम पर स्विच करने की झंझट खत्म हो जाएगी।
अभी मिलेंगी सीमित सुविधाएं, आगे जुड़ेंगे और विकल्प
फिलहाल Threads में केवल बेसिक DM फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स:
- वन-ऑन-वन चैट शुरू कर सकेंगे
- प्रीसेट इमोजी से रिएक्ट कर सकेंगे
- चैट्स म्यूट कर सकेंगे
- स्पैम को रिपोर्ट कर सकेंगे
भविष्य में Meta इसमें ग्रुप चैट्स, मैसेज फिल्टर और एडवांस्ड मैसेजिंग कंट्रोल्स जैसे फीचर्स जोड़ने की योजना बना रहा है, ठीक वैसे ही जैसे इंस्टाग्राम में उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
अभी इन देशों और यूजर्स को नहीं मिलेगा फीचर
हालांकि फिलहाल यह फीचर केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। साथ ही जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोपियन यूनियन (EU) में इसे जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, DM केवल फॉलोअर्स या इंस्टाग्राम पर म्यूचुअल कनेक्शन के बीच ही संभव होगा।
प्राइवेसी पर उठे सवाल, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं
Threads में दिया गया मैसेजिंग फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होगा। Threads के प्रवक्ता Alec Booker ने The Verge को बताया, “Threads मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट नहीं करेगा।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, “हम यूजर फीडबैक के आधार पर DMs को लगातार बेहतर बनाते रहेंगे।”
Neuralink की चिप से लौटेगी सुनने की शक्ति, Elon Musk ने किया दावा
DM भेजने का तरीका और नया विज़ुअल फीचर
DM करने के लिए Threads ऐप में नीचे दिखने वाले लिफाफे के आइकन पर टैप करें। उसके बाद ऊपर दाईं ओर पेंसिल आइकन से नया मैसेज शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही Meta ने Threads में एक नया विज़ुअल फीचर “Highlighter” भी जोड़ा है, जो ट्रेंडिंग और चर्चित पोस्ट्स को For You फीड में हाइलाइट करेगा। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अर्थपूर्ण बातचीत और एंगेजमेंट के लिए प्रेरित करना है।
यूरोप में टेस्ट हो रही नई लॉगिन सुविधाएं
Meta अब यूरोप में Facebook लॉगिन या Threads-ओनली अकाउंट की सुविधा भी टेस्ट कर रहा है। साथ ही बिना लॉगिन के वेब ब्राउज़िंग का विकल्प भी टेस्टिंग में है, जिससे Threads को इंस्टाग्राम से पूरी तरह अलग पहचान मिल सके।
