Meta AI का स्टैंडअलोन एप जल्द होगा लॉन्च, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर
AI चैटबॉट Meta AI को एक अलग स्टैंडअलोन एप के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रही है। फिलहाल, यह सेवा फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
- Written By: सिमरन सिंह
Meta AI का खास फीचर। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Meta (मेटा) अब अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेवाओं को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने AI चैटबॉट Meta AI को एक अलग स्टैंडअलोन एप के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रही है। फिलहाल, यह सेवा फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे एक स्वतंत्र एप के रूप में पेश किया जा सकता है।
Meta AI एप लॉन्च की संभावित तारीख
CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Meta AI का स्टैंडअलोन एप 2025 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के बीच लॉन्च हो सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक कंपनी को AI क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाए।
AI की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
मेटा अब अपने AI चैटबॉट को OpenAI के ChatGPT और Google Gemini जैसे स्वतंत्र AI एप्स के मुकाबले एक अलग पहचान देने की कोशिश कर रहा है। कंपनी अपने AI असिस्टेंट को अधिक स्मार्ट, तेज़ और उपयोगकर्ताओं के लिए पर्सनलाइज्ड बनाने पर ध्यान दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
SIR Form जमा हुआ या नहीं? घर बैठे 2 मिनट में करें स्टेटस चेक, जानें क्या करें अगर दिखे कोई गड़बड़ी
Meta AI का प्रीमियम वर्जन भी होगा उपलब्ध
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेटा एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी काम कर रहा है। इसका मतलब यह है कि Meta AI का एक प्रीमियम वर्जन भी आ सकता है, जिसमें अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। इस मॉडल के तहत, यूजर्स को उन्नत AI सेवाएं मिलेंगी, जैसा कि OpenAI, Microsoft और Google पहले से ही कर रहे हैं।
Meta AI से कंपनी को होगा बड़ा फायदा
मेटा की मुख्य वित्तीय अधिकारी सुसान ली ने पहले ही संकेत दिया था कि कंपनी AI असिस्टेंट को एक “शानदार उपभोक्ता अनुभव” के रूप में विकसित करना चाहती है। साथ ही, इससे कमाई के नए अवसर भी पैदा होंगे, जैसे कि पेड रिकमेंडेशन फीचर।
मार्क जुकरबर्ग की AI रणनीति
जनवरी 2025 में चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट के दौरान, मार्क जुकरबर्ग ने कहा था, “Meta AI को अत्यधिक बुद्धिमान और पर्सनलाइज्ड AI असिस्टेंट के रूप में विकसित किया जाएगा, जो एक अरब से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AI की दुनिया में बड़ी क्रांति
मेटा का यह कदम AI क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति ला सकता है। अगर कंपनी अपनी योजना के अनुसार इस स्टैंडअलोन एप को लॉन्च करती है, तो यह ChatGPT और Google Gemini जैसी सेवाओं को कड़ी टक्कर दे सकता है।
