- Hindi News »
- Technology »
- Mega Summer Sale Of Amazon And Flipkart Starts Amazing Offers Available From Smartphones To Acs
Amazon और Flipkart की मेगा समर सेल शुरू: स्मार्टफोन से लेकर AC तक मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स
Amazon की 'Great Summer Sale' और Flipkart की 'Sasa Sale' 1 मई से लाइव हो चुकी है। इन सेल्स में स्मार्टफोन, एसी, कूलर, लैपटॉप, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है।
- Written By: सिमरन सिंह

Flipkart Amazon सेल जो है काफी शानदार। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: Amazon और Flipkart ने एक साथ अपनी समर सेल की शुरुआत कर दी है। Amazon की ‘Great Summer Sale’ और Flipkart की ‘Sasa Sale’ 1 मई से लाइव हो चुकी है। इन सेल्स में स्मार्टफोन, एसी, कूलर, लैपटॉप, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। हालांकि, इन सेल्स की एंड डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
बैंक ऑफर्स से खरीदारी बनेगी और किफायती
दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बैंकिंग डिस्काउंट्स भी दिए जा रहे हैं। Flipkart पर अगर आप SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। वहीं, Amazon पर HDFC बैंक कार्ड धारकों को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।
स्मार्टफोन पर भारी छूट
Samsung, OnePlus, Vivo और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सस्ता नहीं, लेकिन पावरफुल, Vivo T5 Pro 5G आज लॉन्च, यूजर्स के लिए पैसा वसूल या महंगा सौदा?
Motorola फोन हुए महंगे, अब यूजर्स को पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले जान लें पूरा सच
अब नहीं करना होगा इंतजार, iPhone Fold की एंट्री तय, डिजाइन होगा खास
मोबाइल-लैपटॉप हो रहा है गर्म? घबराइए नहीं इन आसान टिप्स से बचाएं महंगा नुकसान
iPhone खरीदना हुआ आसान
Apple iPhone 15 (128 GB) पर भी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन Amazon पर ₹58,999 में उपलब्ध है, जबकि Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत ₹69,900 है। यानी इस ऑफर के तहत ग्राहक करीब ₹11,000 की बचत कर सकते हैं।
होम एप्लायंसेस पर भी ऑफर्स की भरमार
गर्मी के इस मौसम में Amazon और Flipkart पर AC, कूलर, फैन जैसे होम एप्लायंसेस पर भी बंपर छूट मिल रही है। ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को किफायती दामों पर खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लैपटॉप, चार्जर और TWS पर जबरदस्त डील्स
सेल के दौरान लैपटॉप, ईयरबड्स, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक और अन्य मोबाइल एसेसरीज़ पर भी शानदार डील्स दी जा रही हैं, जो इस गर्मी के मौसम में यूजर्स को ठंडक का एहसास कराएंगी।
Mega summer sale of amazon and flipkart starts amazing offers available from smartphones to acs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप का Iran को फाइनल अल्टीमेटम: डील करो वरना होगी बमबारी, जानें सोने-चांदी के ताज़ा भाव
Apr 18, 2026 | 12:30 PM8 घंटे की शिफ्ट को लेकर आमने-सामने आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इंडस्ट्री में छिड़ी नई बहस
Apr 18, 2026 | 12:29 PMSmriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
Apr 18, 2026 | 12:29 PMरविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर
Apr 18, 2026 | 12:27 PMमां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
Apr 18, 2026 | 12:18 PMसरकार की सोची‑समझी साजिश थी…बिल पास तो भी जीत और गिरे तो भी जीत, महिला आरक्षण पर बोलीं प्रियंका गांधी
Apr 18, 2026 | 12:17 PMBMC Property Tax से 7,309 करोड़ की वसूली, प्लॉट कैटेगरी में बड़ा बकाया
Apr 18, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM














