

Gas Connection Rules: भारत देश में LPG गैस कनेक्शन रखने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए e-KYC से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आ गया है। बता दें कि 23 अगस्त 2026 e-KYC की बताई गई आखिरी तारीख थी जो अब निकल चूकी है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अब तक अपना वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब घर पर आने वाली LPG सिलेंडर की सप्लाई रुक जाएगी या सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी?
लेकिन बता दें कि अभी के लिए सिर्फ डेडलाइन निकल जाने का मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन तुरंत बंद कर दिया जाएगा। अभी तक ऐसी कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि तारीख निकलते ही सभी ऐसे कनेक्शन काट दिए जाएंगे या नहीं।
देखा जा रहा है कि कई LPG ग्राहक इस समय e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। जिसकी एक वजह प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियां बताई जा रही है। वहीं सामने आए कई मामलों में फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत भी सामने आई है।
इसके अलावा कुछ ग्राहकों को अपने प्रोफाइल में जानकारी सुधारने या पते से जुड़ी डिटेल अपडेट करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से LPG डीलर्स और ग्राहकों की तरफ से e-KYC की समयसीमा आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
वहीं अब लोगों को मन मन यह सवाल आ रहा है कि क्या अब e-KYC की बताई गई अंतिम तारीख निकलने के तुरंत बाद LPG कनेक्शन बंद हो जाएगा। तो बता दें कि इसकी कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन फिर भी e-KYC को लंबे समय तक टालना समझदारी वाला काम नहीं होगा। जिससे आगे चलकर LPG कनेक्शन, सब्सिडी या अकाउंट से जुड़ी सेवाओं में आने वाली परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों को अपना वेरिफिकेशन जल्द पूरा कर लेना चाहिए।
इस पूरे मामले में सबसे राहत वाली बात यह है कि अभी e-KYC प्रक्रिया पोर्टल पर बंद नहीं हुई है। जिसका सीधा मतलब है कि जिन ग्राहकों ने अब तक वेरिफिकेशन नहीं कराया है वे अभी भी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके लिए अपनी LPG कंपनी के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है तो एजेंसी पर जाकर भी e-KYC से जुड़ी जानकारी लेना बेहतर रास्ता होगा।
जिसको देखते हुए फिलहाल डेडलाइन खत्म होने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं होने वाला है। खासकर सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों को अपने कनेक्शन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए और जल्द से जल्द e-KYC पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए।