WhatsApp पर कई डिवाइस से लॉगिन करना पड़ सकता है भारी, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट
सावधानी नहीं बरती गई, तो आपका अकाउंट किसी और के हाथ में जा सकता है और आपकी चैट्स, मैसेज, डॉक्यूमेंट्स समेत कई अहम जानकारियां लीक हो सकती हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp का खास फीचर आएगा आपके काम। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। लगभग 300 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप एक साथ कई डिवाइसेज़ पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह सुविधा कभी-कभी सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकती है। अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो आपका अकाउंट किसी और के हाथ में जा सकता है और आपकी चैट्स, मैसेज, डॉक्यूमेंट्स समेत कई अहम जानकारियां लीक हो सकती हैं।
गोपनीय मैसेज हो सकते हैं लीक
अगर आप साइबर कैफे, ऑफिस के कंप्यूटर या किसी अन्य सार्वजनिक डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। कई बार लोग व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे कंप्यूटर पर लॉगइन तो कर लेते हैं, लेकिन लॉगआउट करना भूल जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से सभी डिवाइस से अपने WhatsApp को लॉगआउट कर सकते हैं और अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।
WhatsApp के Linked Devices फीचर का करें इस्तेमाल
WhatsApp में Linked Devices नाम का एक फीचर दिया गया है, जिसके जरिए आप यह देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइसेज़ पर लॉग इन है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
कैसे चेक करें कौन-कौन से डिवाइस पर चल रहा है WhatsApp?
- WhatsApp खोलें और टॉप राइट कोने पर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- “Linked Devices” विकल्प पर जाएं।
- यहां आपको उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट मिलेगी, जहां आपका अकाउंट लॉगिन है।
- आप हर डिवाइस की लोकेशन और लॉगिन टाइम भी देख सकते हैं।
अज्ञात डिवाइसेज से तुरंत लॉगआउट करें
अगर आपको कोई अनजान डिवाइस दिखता है, जहां से आपका अकाउंट एक्सेस किया गया है, तो तुरंत लॉगआउट कर दें। इसके लिए –
- Linked Devices सेक्शन में जाएं।
- उस डिवाइस पर क्लिक करें, जिसे आप लॉगआउट करना चाहते हैं।
- “Log Out” ऑप्शन पर टैप करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सावधानी जरूरी, स्क्रीनशॉट लें
अगर आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर लॉग इन हो चुका है, तो सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट लेना न भूलें। यह भविष्य में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने में मददगार साबित हो सकता है।
मल्टी-डिवाइस फीचर
WhatsApp का मल्टी-डिवाइस फीचर जितना सुविधाजनक है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए। इसलिए, समय-समय पर Linked Devices चेक करें और अनजान डिवाइसेज से तुरंत लॉगआउट करें। इससे आपका अकाउंट और आपकी निजी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
