LinkedIn ने किए बड़े बदलाव। (सौ. Linkedln) 
टेक्नॉलजी

LinkedIn ने किया बड़ा ऐलान, अब आपका डेटा होगा AI ट्रेनिंग और विज्ञापनों में इस्तेमाल

LinkedIn User Data Security: LinkedIn अब अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बड़े बदलाव करने जा रहा है। 3 नवंबर से Microsoft को यूज़र्स का डेटा इस्तेमाल करने की अनुमती होगी।

सिमरन सिंह

LinkedIn Privacy Policy: दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn अब अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बड़े बदलाव करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि 3 नवंबर से Microsoft को यूज़र्स का डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। इस डेटा का इस्तेमाल न केवल AI मॉडल्स की ट्रेनिंग बल्कि पर्सनलाइज़्ड विज्ञापनों में भी किया जाएगा।

कौन सा डेटा होगा इस्तेमाल?

LinkedIn के मुताबिक, प्रोफाइल, वर्क हिस्ट्री, एजुकेशन डिटेल्स, पोस्ट और कमेंट्स जैसे डेटा को प्रोसेस किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेट मैसेजेस पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और किसी भी हालत में साझा नहीं किए जाएंगे।

पॉलिसी में दो बड़े बदलाव

  • AI ट्रेनिंग: यूज़र्स की गतिविधियों और जानकारी का इस्तेमाल कंटेंट-जनरेटिंग AI मॉडल्स को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
  • पर्सनल विज्ञापन: Microsoft और उसके पार्टनर्स को यूज़र डेटा का एक्सेस मिलेगा ताकि विज्ञापन और भी अधिक व्यक्तिगत हो सकें।

कैसे बचा सकते हैं अपना डेटा?

LinkedIn ने यूज़र्स को Opt-Out का विकल्प दिया है। यानी चाहें तो आप अपने डेटा को AI ट्रेनिंग या विज्ञापनों में इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, 3 नवंबर से पहले साझा किया गया डेटा तब तक उपयोग होता रहेगा जब तक आप Opt-Out नहीं करते।

AI ट्रेनिंग से बाहर निकलने का तरीका:

  • LinkedIn अकाउंट खोलें और Settings & Privacy पर जाएं।
  • Data Privacy सेक्शन चुनें।
  • How LinkedIn uses your data पर क्लिक करें।
  • Data for Generative AI improvement को Toggle Off करें।
  • विज्ञापनों के लिए डेटा शेयरिंग रोकने का तरीका:
  • Settings में जाएं।
  • Advertising Data सेक्शन खोलें।
  • वहां मौजूद डिफॉल्ट ऑन ऑप्शन को बंद करें।

किन देशों में लागू होगी नई पॉलिसी?

यह बदलाव केवल EU, EEA, UK, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा और हांगकांग में लागू होगा। वहीं, अमेरिका और अन्य देशों में Microsoft के साथ विज्ञापन डेटा शेयरिंग अपडेट लागू होगा। EU और UK जैसे देशों में कड़े प्राइवेसी कानूनों के कारण विज्ञापन डेटा शेयरिंग की अनुमति नहीं होगी।

अन्य कंपनियां भी कर रहीं यही काम

LinkedIn का यह कदम कोई नया नहीं है। Google पहले से ही अपने Gemini मॉडल के लिए डेटा इस्तेमाल करता है और Meta, Facebook व Instagram की जानकारी भी AI ट्रेनिंग में उपयोग होती है।

ध्यान दें

LinkedIn का यह अपडेट यूज़र्स की प्राइवेसी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर आप अपना डेटा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो समय रहते Opt-Out करना बेहद ज़रूरी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला