गर्मी से पहले बड़ी राहत, आधी कीमत में घर लाएं 1.5 टन Split AC, जानें किस ब्रांड पर कितना डिस्काउंट
1.5 Ton Split AC Price Cut: एसी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। 1.5 टन वाले Split AC की कीमतों में जबरदस्त कटौती की गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर खास ऑफर्स है।
- Written By: सिमरन सिंह
Voltas 2025 Split AC (Source. Voltas)
Cheap Air Conditioners Before Summer: गर्मियों की दस्तक से पहले एसी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। 1.5 टन वाले Split AC की कीमतों में जबरदस्त कटौती की गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर कई बड़े ब्रांड्स के एसी 50% तक सस्ते मिल रहे हैं। यानी जो एसी पहले 60 हजार के आसपास था, अब वह लगभग आधी कीमत में घर लाया जा सकता है। खास बात यह है कि डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है, जिससे कुल बचत और बढ़ सकती है। आइए जानते हैं किस ब्रांड पर कितना फायदा मिल रहा है।
Godrej 2025 Split AC: कम दाम में नई टेक्नोलॉजी
Godrej का 2025 में लॉन्च हुआ 1.5 टन Split AC 33% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। 40,450 रुपये की कीमत वाला यह एसी अब 26,990 रुपये में लिस्ट है। यह इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। साथ ही 3 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली बिल को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। पुराने एसी को एक्सचेंज करने पर 3,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
Whirlpool 2025 Split AC: ज्यादा बचत, ज्यादा कूलिंग
Whirlpool का 1.5 टन Split AC 48% तक सस्ता मिल रहा है। 65,083 रुपये की कीमत वाला यह एसी अब 33,490 रुपये में उपलब्ध है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, यानी बिजली की खपत कम और ठंडक ज्यादा। इसके साथ 3,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
Lloyd 2025 Split AC: बजट में इनवर्टर एसी
Lloyd का 1.5 टन इनवर्टर Split AC 41% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 53,990 रुपये की कीमत वाला यह एसी अब 31,490 रुपये में मिल रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और नियमित उपयोग के लिए उपयुक्त है। एक्सचेंज बोनस के तौर पर 3,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
Carrier 2026 Split AC: AI टेक्नोलॉजी के साथ
Carrier के 1.5 टन Split AC पर 49% तक की कटौती की गई है। 65,500 रुपये की कीमत वाला यह एसी अब 32,990 रुपये में मिल रहा है। यह 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है और इसमें AI टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने में मदद करती है।
Voltas 2025 Split AC: भरोसेमंद और पावरफुल
Voltas का 1.5 टन Split AC 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड के साथ आता है। 57,900 रुपये की कीमत वाला यह एसी अब 30,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और हाई एम्बिएंट कूलिंग सपोर्ट के साथ आता है। एक्सचेंज ऑफर में 3,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
ये भी पढ़े: दिल्ली बनेगी AI की राजधानी, दुनिया के 20 देशों के नेता होगे शामिल, जानिए 5 दिनों में क्या होगा खास?
क्यों है यह ऑफर खास?
जो परिवार सीमित बजट में बेहतर कूलिंग चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है। डिस्काउंट, एक्सचेंज और बैंक ऑफर मिलाकर हजारों रुपये की बचत संभव है। गर्मी बढ़ने से पहले खरीदारी करने पर स्टॉक और कीमत दोनों का फायदा मिल सकता है।
