कुछ समय में ही Laptop की बैटरी हो जाती है डाउन, इस सेटिंग से घंटों तक चलेगा सिस्टम
लैपटॉप का इस्तेमाल एक आम चीज हो चुकी है। अच्छी बैटरी होने से हम बिना रुके काम कर सकते हैं, लेकिन कई बार बैटरी कम होने से लैपटॉप बंद पड़ जाता है
- Written By: सिमरन सिंह
Laptop battery को सही रखने के लिए कुछ चीजें आप कर सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। हर कोई अपने काम के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। चाहे घर हो या फिर ऑफिस, लैपटॉप का इस्तेमाल एक आम चीज हो चुकी है। अच्छी बैटरी होने से हम बिना रुके काम कर सकते हैं, लेकिन कई बार बैटरी कम होने से लैपटॉप बंद पड़ जाता है, जिससे बीच में ही काम रुक जाता है। ऐसे में हम आपको एक सेटिंग के बारे में बताएंगे, जैसे सेट करने के बाद आप लैपटॉप को लंबे समय तक चला पाएंगे।
पावर एफिशिएंसी मोड
अपने लैपटॉप की बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए बेस्ट पावर एफिशिएंसी मोड को चालू कर सकते हैं। इस मोड में आपका लैपटॉप कम बिजली खर्च करेगा, जिससे बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी और यह मोड खासकर तब काम करता है जब आप लिखने का काम करते हैं।
ये भी पढ़े: Instagram ने लॉन्च किया नया फीचर, इस तरह बढ़ जाएगी DM की सिक्योरिटी
सम्बंधित ख़बरें
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
ऑटो एनर्जी सेवर
लैपटॉप के अंदर आप अपने ऑटो एनर्जी सेवर को सेट कर सकते हैं, जिसमें बैटरी 30% तक या फिर उससे कम होने पर खुद ऊर्जा बचाने लगेगी। इससे आपके लैपटॉप पर कम दबाव पड़ेगा और बैटरी भी चलेगी।
ऑटोमेटिक स्क्रीन ऑफ
आप अपने लैपटॉप में ऐसी सेटिंग भी कर सकते हैं, जिससे अगर आप कुछ देर तक लैपटॉप का इस्तेमाल न करें तो स्क्रीन अपने आप ऑफ हो जाए और लैपटॉप हाइबरनेशन में चला जाए ताकि उसकी बैटरी न खर्च हो।
ये भी पढ़े: OpenAI और Google का कड़ा मुकाबला, लॉन्च हुआ नया सर्च इंजन
स्क्रीन ब्राइटनेस ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट
बैटरी को बचाने के लिए आप यह सेटिंग भी कर सकते हैं। लैपटॉप के अंदर जिस स्क्रीन की चमक आसपास के पर्यावरण को देखकर खुद-ब-खुद बदल जाए। अगर कम रोशनी हो तो स्क्रीन की चमक कम होती है और ज्यादा रोशनी पर लैपटॉप की चमक ज्यादा होती है, जिससे बैटरी कम खर्च होगी।
