अब फोन आपको नहीं, फोन खुद चलेगा! दुनिया का पहला Agentic AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
China AI Smartphone: जहां अब तक स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट केवल जवाब देने, रिमाइंडर सेट करने या छोटे-मोटे काम निभाने तक सीमित थे, वहीं अब चीन ने ऐसा फोन पेश किया है जो इंसान की तरह खुद स्क्रीन देखता
- Written By: सिमरन सिंह
Agentic AI में क्या है खास। (सौ. AI)
Agentic AI Phone: टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जहां अब तक स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट केवल जवाब देने, रिमाइंडर सेट करने या छोटे-मोटे काम निभाने तक सीमित थे, वहीं अब चीन ने ऐसा फोन पेश किया है जो इंसान की तरह खुद स्क्रीन देखता है, ऐप खोलता है, फॉर्म भरता है और यूज़र के कहने भर से पूरा काम कर देता है। इस अनोखे एजेंटिक AI फोन की चर्चा दुनियाभर में तेज़ी से फैल रही है।
ZTE और ByteDance का एजेंटिक AI स्मार्टफोन: Nubia M153 प्रोटोटाइप
ZTE और TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance द्वारा तैयार किया गया Agentic AI Smartphone Nubia M153 (Prototype) टेक इंडस्ट्री में नई क्रांति लेकर आया है। यह फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह स्वचालित (Self-Operating) AI Phone है। चीन के शेंजेन के बिजनेसमैन टेलर ओगन ने अपने X अकाउंट पर इसका डेमो वीडियो साझा किया, जिसके बाद यह फोन ग्लोबल सुर्खियों में आ गया। यह डिवाइस Android सिस्टम पर चलता है और इसमें ByteDance का उन्नत AI एजेंट Doubao लगा है, जिसे पहले से ही करोड़ों चीनी उपयोग कर रहे हैं।
फोन में AI क्या-क्या कर सकता है?
डेमो वीडियो के अनुसार, इस फोन को पूरा कंट्रोल AI को दिया गया है। Doubao AI इंसान की तरह फोन को ऑपरेट करता है:
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
- स्क्रीन देखकर सही ऐप खोलना
- फॉर्म भरना
- कॉल या मैसेज करना
- मल्टी-स्टेप टास्क खुद पूरा करना
- डाउनलोड, बुकिंग, पेमेंट जैसे टास्क
- जरूरत पड़ने पर दूसरे AI बॉट्स से बातचीत
- यूज़र के लिए सबसे सही ऐप चुनना
यानी AI फोन को उसी तरह चलाता है जैसे कोई इंसान अपनी उंगलियों से चलाता है।
Another DeepSeek moment. This is the world’s first actual smart phone. It’s an engineering prototype of ZTE’s Nubia M153 running ByteDance’s Doubao AI agent fused into Android at the OS level. It has complete control over the phone. It can see the UI, choose/download apps,… pic.twitter.com/lM9PYMoQek — Taylor Ogan (@TaylorOgan) December 4, 2025
सबसे कमाल के फीचर्स: जो दुनिया के किसी iPhone या Samsung में नहीं
1. लाइन में खड़े होने के लिए आदमी बुक करना
टेलर ओगन ने कहा “Book someone to stand in line for me.” AI ने तुरंत सही ऐप खोला, फॉर्म भरा, सर्विस बुक की और कन्फर्मेशन दिखाया सब कुछ बिना यह पूछे कि कौन सा ऐप इस्तेमाल करना है।
2. सिर्फ एक फोटो से होटल बुकिंग
ओगन ने होटल की इमारत की फोटो खींचकर कहा “Book a hotel for tonight.” AI ने फोटो से होटल पहचाना, रूम उपलब्धता जांची, डेट डाली, रेट चेक किया, पेट पॉलिसी तक देखी और मिनटों में बुकिंग पूरी कर दी।
3. टैक्सी बुक करना और रास्ते में लोकेशन बदलना
AI ने GPS देखकर सही ऐप खोला, राइड बुक की और यात्रा के दौरान खुद ही ड्रॉप लोकेशन बदलकर टैक्सी सिस्टम में अपडेट भेज दिया जो आज तक कोई भी ग्लोबल AI असिस्टेंट नहीं कर पाया।
ये भी पढ़े: Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
हार्डवेयर और AI मॉडल: कैसे करता है कमाल?
यह प्रोटोटाइप Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM पर चलता है। AI एजेंट का काम इस प्रकार बंटा है:
- Doubao: समझ और निर्णय लेने के लिए
- Nebula-GUI: फोन के भीतर इंसान जैसे टच-एक्शन करने के लिए
यह एक OS-Native GUI Agent है, जिसे चीनी मोबाइल UI पर विशेष रूप से ट्रेन किया गया है। सबसे बड़ी बात दुनिया के किसी iPhone या Samsung डिवाइस में अभी तक ऐसा एडवांस्ड Agentic AI मौजूद नहीं है।
