JioHotstar का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1 में मिले रहा है प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
JioHotstar subscription: OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में, सीरीज़ और क्रिकेट मैच देखने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। JioHotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ ₹1 में उपलब्ध बताया जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
JioHotstar के कमाल के ऑफर। (सौ. Jiohoster)
JioHotstar subscription offer 1 rupee: OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में, सीरीज़ और क्रिकेट मैच देखने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। JioHotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ ₹1 में उपलब्ध बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूज़र्स ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें यह दिखाया गया है कि उन्हें सिर्फ ₹1 में पूरे महीने का JioHotstar Premium Plan मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर सभी के लिए नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध बताया जा रहा है।
क्या हैं JioHotstar Premium के फायदे
JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूज़र्स को कई बेहतरीन फीचर्स का लाभ मिलता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई विज्ञापन नहीं आते, जिससे आपका देखने का अनुभव और भी स्मूद हो जाता है।
- एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
- आप अपने मोबाइल, टीवी या लैपटॉप किसी भी डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं।
- कंटेंट 4K, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ उपलब्ध रहता है, जिससे पिक्चर और साउंड क्वालिटी का अनुभव बेहतरीन होता है।
ऐसे करें चेक कि आपको ₹1 वाला ऑफर मिला है या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि यह ऑफर आपके लिए भी उपलब्ध है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
- अपने मोबाइल में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें।
- उस मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, जिस पर फिलहाल कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन नहीं है।
- नीचे दिए गए “My Space” आइकन पर टैप करें और “Subscribe” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सब्सक्रिप्शन प्लान्स वाला पेज खुलेगा।
- अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, तो सभी प्लान्स ₹1 में दिखाई देंगे।
- अपना पसंदीदा Premium Plan चुनें और ₹1 का पेमेंट करें।
- इस प्रक्रिया के बाद आपका JioHotstar Premium Subscription एक्टिव हो जाएगा।
ये भी पढ़े: महिलाओं के लिए चेतावनी! e-KYC नहीं किया तो नहीं मिलेगा Ladki Bahin Yojana के 1500 का लाभ
ध्यान देने योग्य बातें
इस ऑफर को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर साझा किए गए यूज़र्स के अनुभवों पर आधारित है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि यह ऑफर सभी को मिले। साथ ही, अगर आपने ₹1 में यह प्लान ले लिया है, तो ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक महीने के लिए वैध है। इसके बाद प्लान के सामान्य चार्जेज लागू हो जाएंगे। आप चाहें तो अवधि समाप्त होने से पहले अपना सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं।
