आसानी से JioCloud पर अपलोड कर सकते हैं मीडिया फाइल्स, इन तरीकों को करें फॉलो
रिलायंस में हाल ही में अपना JioCloud लॉन्च किया है। जिसके अंदर वह अपने यूजर्स को 100GB तक का स्टोरेज स्पेस बिल्कुल फ्री दे रहा है। ऐसे में जिओ का इतना बड़ा कदम उनके लिए चिंता का विषय बन गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
JioCloud ( सौ. Freepik)
JioCloud. रिलायंस में हाल ही में अपना JioCloud लॉन्च किया है। जिसके अंदर वह अपने यूजर्स को 100GB तक का स्टोरेज स्पेस बिल्कुल फ्री दे रहा है। जिओ क्लाउड के आने के बाद से ही Google और ICloud की टेंशन में बढ़ चुकी हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार बताए तो गूगल यूजर्स को 15GB फ्री स्टोरेज प्रदान करता है, तो वही आईक्लाउड 5GB तक की स्टोरेज यूजेस को फ्री में देता है। ऐसे में जिओ का इतना बड़ा कदम उनके लिए चिंता का विषय बन गया है।
जिओ क्लाउड का यह शानदार फीचर अगर आप भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सवाल यह उठता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। इसके अंदर आप अपनी मीडिया फाइल्स को किस तरीके से अपलोड कर सकते हैं। जिओ क्लाउड पर फाइल्स को अपलोड करना काफी आसान है, जिसमें आप जियो क्लाउड को डाउनलोड कर उसमें फाइल्स को आसानी से अपलोड कर सकते हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको इस तरीके के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़े: WhatsApp लाएगा यूजर्स के लिए नया सरप्राइज! चैट लिस्ट फिल्टर को करेंगे इंट्रोड्यूस
सम्बंधित ख़बरें
149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
सिर्फ 189 रुपये में टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, पूरे महीने कॉलिंग + इंटरनेट, मिडिल क्लास के लिए बड़ा फायदा
जियो ने लॉन्च किया नया JioFinance App, AI से मिलेगी पर्सनल फाइनेंशियल सलाह, जानें नए ऐप के धांसू फीचर्स
सिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
जिओ क्लाउड पर इस तरह करें फाइल्स अपलोड
जिओ क्लाउड पर मीडिया फाइल्स को अपलोड करने के लिए दो तरीके हैं।
- अगर आप सभी डाटा को बिना व्यक्तिगत रूप से फाइल से कंटेंट को चुने बिना अपलोड करना चाहते हैं तो सेटिंग स्क्रीन पर जाएं और ऑटो बैकअप स्क्रीन को चालू करें उसे फाइल का चयन करें जिसको आप बैकअप करना चाहते हैं।
- अगर आप फोटो वीडियो म्यूजिक या दस्तावेज की कुछ फाइल्स को चुनना चाहते हैं। तो फाइल स्क्रीन पर Upload+ बटन पर क्लिक करें और उन फाइल्स को चुने जिन्हें आप अपलोड करना चाहते हैं।
- अगर आप डेस्कटॉप में फाइल ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो जरूरी फाइल्स को अपने पीसी या मेक पर जिओ फ्लाइट फोल्डर में डाल दे वेब से फाइल अपलोड करने के लिए अपलोड फाइल विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आप एक साथ कई सारी फाइल्स और फोल्डर को अपलोड करना चाहते हैं, तो आप जिओ क्लाउड वेबसाइट पर उपलब्ध बुक अपलोडिंग को चुन सकते हैं।
ये भी पढ़े: लड़की ने ढूंढा पैसे कमाने का शॉर्टकट, 9 घंटे में जीते 10 लाख!
क्या है क्लाउड स्टोरेज?
क्लाउड स्टोरेज के बारे में जानकारी दे तो यह कंप्यूटर डाटा स्टोरेज का एक तरीका है, जो डिजिटली आपके डेटा को स्टोर करके रखता है। इसके अंदर यूजर्स फोन या फिर किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल अपने स्टोरेज के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही बता दें की इन फाइल्स को मेंटेन करना थर्ड पार्टी प्रोवाइड द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही प्रोवाइड यह भी कंफर्म करता है कि उसकी सर्वर पर डेटा हमेशा सार्वजनिक या फिर निजी इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से भी सुरक्षित है।
