Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम

TRAI New Rules: क्या आप भी मोबाइल नेटवर्क, कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट जैसी समस्याओं से परेशान है तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सरकार एक नया नियम ला रही है जिससे आप तेजी से शिकायत कर सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 09, 2026 | 02:00 PM

Jio Airtel VI (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Close
Follow Us:

TRAI New Rules On Complaint: क्या आप भी मोबाइल नेटवर्क, कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट जैसी समस्याओं से परेशान है तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर आई है। बता दें कि Telecom Regulatory Authority of India ने टेलीकॉम कंपनियों की शिकायत निवारण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने को लेकर प्रस्ताव रखा है। ऐसे में अगर यह नया सिस्टम लागू हो जाता है तो Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को ग्राहकों की शिकायतों का समाधान पहले से ज्यादा तेज करना होगा। इस पूरी नई व्यवस्था को लेकर सरकार का मानना है कि मौजूदा शिकायत प्रणाली अब पुराने हो चुकी है जिसका जरूरत के हिसाब से बदलना जरूरी है।

क्यों बदल रहे हैं पुराने नियम?

नियमों को बदलने के बारें में TRAI ने जानकारी दी है कि Telecom Consumers Complaint Redressal Regulation को पहली बार 2012 में लागू किया गया था। जिसके बाद 2012, 2013 और 2014 में तो इसमें कुछ बदलाव देखे गए लेकिन उसके बाद से किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ, वहीं आज के समय को देखते हुए जिसमें टेक्नोलॉजी और ग्राहकों की आदतें बदल चुकी हैं इसको भी बदलने की जरूरत है।

पहले की शिकायत प्रणाली के बारे में बताए तो ज्यादातर लोग IVRS पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराया करते थे लेकिन अब ग्राहक मोबाइल ऐप्स, वेब पोर्टल और ईमेल के जरिए भी शिकायत करते है। जिससे यह साफ पता चलता है कि पुराने नियम डिजिटल दौर की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या AI खत्म कर देगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग? जानिए भविष्य में किन स्किल्स वालों की रहेगी सबसे ज्यादा मांग

दक्षिण कोरिया में आ गया रोबोट भिक्षु, गले में माला पहनकर कराएगा पूजा-पाठ, क्या इंसानी गुरुओं की होगी छुट्टी?

AI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा

150 साल तक जी सकता है इंसान, AI को लेकर CEO की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

अब शिकायत करना होगा आसान

इस नए ड्राफ्ट में नियमों को बदलने का सबसे बड़ा मकसद शिकायत दर्ज कराना और उसे ट्रैक करने के तरीके के आसान बनाना है। सरकार का कहना है कि यूजर्स को बिना लंबी कॉल और इंतजार के सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म से समस्या दर्ज करने का फायदा मिलना चाहिए। जिससे समय की बचत हो सकें। इसके साथ ही अगर किसी ग्राहक को कंपनी की तरफ से दिया गया समाधान पसंद नहीं आता है तो वह पर अपील करने की प्रक्रिया को भी पहले से ज्यादा आसान, पारदर्शी और तेज बनाने पर काम हो रहा है।

AI Chatbots और Apps पर बढ़ेगा जोर

TRAI ने अपने द्वारा दी जानकारी में यह साफ किया है कि ग्राहक अब केवल कॉल सेंटर पर निर्भर नहीं रहना चाहता। लोगों को तेज AI चैटबॉट्स, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और सही लगता है। जिस कारण से नए नियमों में डिजिटल माध्यमों का होगा जरूरी है। यदि यह बदलाव हो जाता है तो टेलीकॉम कंपनियों पर भी दबाव बढ़ेगा जिसमें उन्हें शिकायतों का जवाब तेजी से देना होगा और बेहतर ट्रैकिंग सिस्टम को भी रखना होगा।

ये भी पढ़े: मोबाइल चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं, ये 5 स्मार्ट गैजेट्स चोरों की कर देंगे छुट्टी, फोन रहेगा हमेशा Safe

5 जून तक मांगे गए सुझाव

वैसे तो सरकार ने इस ड्राफ्ट नियम को सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया है। जिसपर टेलीकॉम कंपनियां, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और आम लोग राय दे सकते हैं। वहीं यदि आप भी सुझाव भेजना चाहते है तो आप 5 जून 2026 तक भेज सकते है। जिसके बाद अगर यह नया ढांचा लागू होता है तो आने वाले समय में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड, कॉल ड्रॉप और बिलिंग जैसी समस्याओं का समाधान ग्राहको को तेजी से मिलेगा और वह आसानी से इसके लिए अपील भी कर सकेंगे।

Jio airtel and vi users internet complaint at trai new rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • AI
  • Airtel Prepaid
  • Telecommunication

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.