itel Care फोन बुजुर्गों के लिए उपयोगी? सोशल मीडिया डिटॉक्स के लिए बन सकता है युवाओं की पहली पसंद

itel Care Phone: ऐसा फोन जो उन लोगों के लिए सही है जो सोशल मीडिया डिटॉक्स करना चाहते है या आपने घर में बुजुर्गों को फोन देना चाहते है तो itel Care आपके लिए खास हो सकता है।
itel Care phones useful for the elderly top choice for young people social media detox
itel ने लॉन्च किया नया फोनSource. itel
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • itel Care का फोन ₹1499 में मिल रहा है।

  • इस फोन को बुजुर्गों के लिए इस्तेमाल में बताया जा रहा है।

  • सोशल मीडिया डिटॉक्स करने वाले युवा भी इस फोन का इस्तेमाल कर सकते है।

Mobile For The Elderly: आज के दौर में जहां स्मार्टफोन पर लगातार मैसेज, सोशल मीडिया और ऐप्स के नोटिफिकेशन आते रहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसा फोन चाहते हैं जिसका इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने और जरूरी संपर्क बनाए रखने के लिए हो। खासकर बुजुर्गों के लिए बड़े बटन, साफ दिखाई देने वाली स्क्रीन और आसानी से कॉल करने की सुविधा काफी मायने रखती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए itel ने भारतीय बाजार में अपना नया itel Care फीचर फोन पेश किया है। इसकी कीमत ₹1,499 बताई गई है। इस फोन में बड़े बटन, वॉयस गाइडेंस और इमरजेंसी के लिए SOS बटन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बड़े बटन और आसान स्क्रीन से होगा इस्तेमाल

itel Care के बारे में बताए तो इसमें 2 इंच की मैग्निफाइड डिस्प्ले दी गई है। इसके बड़े बटन और बड़े इंटरफेस आइकन नंबर देखने, टाइप करने और मेन्यू में नेविगेट करने को आसान बना सकते हैं। ऐसे में जिन बुजुर्गों को टचस्क्रीन पर छोटे अक्षर पढ़ने या कई ऐप्स के बीच स्विच करने में परेशानी होती है उनके लिए यह फोन उपयोगी विकल्प हो सकता है। वहीं इसकी फोनबुक में 500 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टैक्ट के साथ तस्वीर लगाने की सुविधा भी मिलती है जिससे परिवार के सदस्यों की पहचान करना आसान हो सकता है।

SOS बटन से इमरजेंसी में मिलेगी मदद

इस फोन के पीछे लाल रंग का डेडिकेटेड SOS बटन दिया गया है। इसे करीब दो सेकंड दबाने पर फोन पहले से सेव किए गए अधिकतम पांच कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेज सकता है। इसके बाद इन नंबरों पर एक-एक करके कॉल भी की जाती है। वहीं अकेले रहने वाले बुजुर्गों या ऐसे लोगों के लिए यह फीचर काम आ सकता है जिन्हें जरूरत पड़ने पर परिवार तक जल्दी पहुंचना होता है। लेकिन मदद मिलना नेटवर्क और संबंधित लोगों के फोन उपलब्ध होने पर निर्भर करता है।

itel Care phones useful for the elderly top choice for young people social media detox
OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी और 185Hz गेमिंग का दम, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

हिंदी में बोलेगा मेन्यू, कॉल सुनना भी होगा आसान

itel Care में King Voice फीचर दिया गया है जो मेन्यू ऑप्शन, आने वाले मैसेज और इनकमिंग कॉल की जानकारी आवाज में पढ़कर सुनाता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। वहीं कम दिखाई देने वाले लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी हो सकती है। साथ ही फोन में बड़ा स्पीकर, AI ENC सपोर्ट और डुअल LED टॉर्च भी दी गई है। जो AI ENC कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद कर सकता है।

itel Care phones useful for the elderly top choice for young people social media detox
Orkut की वापसी की खबर से पुरानी यादें ताजा, कभी भारत में लोकप्रिय था यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

बिना सोशल मीडिया के रहना चाहते हैं तो कैसा है विकल्प?

फोन के अन्य फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 1,150mAh बैटरी, USB Type-C पोर्ट, वायरलेस FM रेडियो, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और VGA कैमरा मिलता है। वहीं यह सिंगल SIM के साथ 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। microSD कार्ड से स्टोरेज 32GB तक बढ़ाई जा सकती है।

इस फोन को सोशल मीडिया डिटॉक्स के लिए सही भी इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें आधुनिक स्मार्टफोन जैसे ऐप्स और सोशल मीडिया का अनुभव नहीं मिलता। यही बात उन लोगों के लिए फायदा बन सकती है जो लगातार नोटिफिकेशन से दूर रहकर फोन का इस्तेमाल सिर्फ जरूरी कामों के लिए करना चाहते हैं। लेकिन खरीदने से पहले अपने क्षेत्र में 2G नेटवर्क की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com