OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी और 185Hz गेमिंग का दम, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

OnePlus 16 Specifications: OnePlus 16 आज 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाला है। जिसमें इस स्मार्टफोन को गेमिंग करने ग्राहकों के लिए खास बताया जा रहा है। जिसमें शानदार बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस है।
OnePlus 16 to pack a 9000 mAh battery and 185Hz gaming prowess launching in china
OnePlus को आज लॉन्च किया जाएगा।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • OnePlus 16 आज 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हो रहा है।

  • यह गेमिंग फोन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी में खास है।

  • भारत में आधिकारिक लॉन्च की जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

OnePlus 16 Launch Date: OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। जिसको लेकर कंपनी इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डिस्प्ले, गेमिंग परफॉर्मेंस और बैटरी को लेकर बड़े अपग्रेड देखने लाने कि तैयारी में है। वहीं इसकी खास बात यह है कि फोन में 165Hz का सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट और कुछ खास गेम्स में 185FPS तक गेमिंग सपोर्ट दिए जाने कि उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही कंपनी ने इसकी 9,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता की भी पुष्टि की है। ऐसे में गेमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की नजर इस डिवाइस पर बनी हुई है।

OnePlus 16 में मिलेगा 185Hz गेमिंग सपोर्ट

OnePlus 16 के बारे में बताए तो इसमें नया Fengchi Gaming Kernel और तीन चिप्स पर आधारित डेडिकेटेड गेमिंग सिस्टम दिया जाएगा। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह तकनीक गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट, टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

साथ ही फोन की स्क्रीन सामान्य इस्तेमाल में 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी जबकि चुनिंदा गेम्स में 185Hz तक का सपोर्ट मिलेगा। इसको आसान भाषा में समझें तो ज्यादा रिफ्रेश रेट से स्क्रीन पर तेजी से बदलने वाले विजुअल अधिक स्मूद दिखाई दे सकते हैं। लेकिन इसका वास्तविक फायदा गेम के सपोर्ट और इस्तेमाल की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

वहीं फोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आ रही है और Android 17 पर आधारित ColorOS 17 मिलने की भी उम्मीद भी इस फोन में है।

9000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग

किसी भी गेमिंग फोन के लिए बैटरी सबसे जरूरी होती है। इसी को देखते हुए OnePlus 16 की सबसे खास खूबियों में इसकी शानदार बैटरी भी शामिल है। जिसमें कंपनी की दी जानकारी में बताया गया है कि इसमें 9,000mAh की Glacier Battery होगी। वहीं स्मार्टफोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

इस बैटरी के होने से लंबे समय तक गेम खेलने, वीडियो देखने और रोजमर्रा के काम करने में कम रुकावट आएगी। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप स्क्रीन की ब्राइटनेस, नेटवर्क और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करने वाला है।

OnePlus 16 to pack a 9000 mAh battery and 185Hz gaming prowess launching in china
Apple 13 अक्टूबर को करेगा बड़ा ऐलान, नए iPhone नहीं बल्कि इन Smart Home डिवाइस पर रहेंगी नजरें

200MP कैमरा से फोटोग्राफी पर रहेगा फोकस

स्मार्टफोन में बैटरी के साथ कैमरा को खास बनाने के लिए फोटोग्राफी के मामले में OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों की तस्वीरें लेने में मदद कर सकता है। लेकिन कैमरे की वास्तविक क्वालिटी का अंदाजा रिव्यू और टेस्टिंग के बाद ही लगाया जा सकता है।

OnePlus 16 to pack a 9000 mAh battery and 185Hz gaming prowess launching in china
Jio AI Smart Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, 12 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन, जानें फीचर्स

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus 16?

इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, USB 3.2 Gen 1 कनेक्टिविटी और IP66, IP68, IP69 व IP69K रेटिंग मिलने की जानकारी भी सामने आई है। ये रेटिंग अलग-अलग परिस्थितियों में धूल और पानी से सुरक्षा के स्तर को दर्शाती हैं।

वहीं अभी के लिए OnePlus 16 की भारत में लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी उपलब्धता और कीमत से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com