

iPhone iOS 27 Supported Devices: Apple ने अपने डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में लंबे समय से आने वाले iOS 27 को पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह अब तक के सबसे तेज और स्मार्ट iPhone अपडेट्स में से एक होना वाला है। जिसमें यूजर्स को नए अपडेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और पहले से ज्यादा स्मूथ अनुभव मिलेगा। लेकिन यह बात भी किसी से छुपी नहीं है कि इस बार भी कुछ पुराने iPhone मॉडल्स को बड़ा झटका लग गया है कि उनके डिवाइज में यह नया अपडेट नहीं आएगा।
Apple का जानकारी के मुताबिक iOS 27 में ऐप्स पहले के मुकाबले 30 प्रतिशत तेजी से खुलेंगी, इसके साथछ ही फोटो लाइब्रेरी 70 प्रतिशत ज्यादा तेज लोड होगी। वहीं AirDrop से फाइल ट्रांसफर की स्पीड में भी 80 प्रतिशत तक सुधार किया गया है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर बनाया है जिससे इंटरफेस पहले से ज्यादा प्रीमियम और रिस्पॉन्सिव महसूस होगा। इसके अलावा Wi-Fi और सेल्युलर नेटवर्क के बीच स्विचिंग को भी आसान बना दिया गया है।
iOS 27 में सबसे बड़ा अपडेट नया Siri AI का है। यह Apple के फाउंडेशन मॉडल और Google Gemini तकनीक के मिश्रण से तैयार किया गया है। जिसके बाद अब Siri सिर्फ कमांड सुनने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यूजर के सवालों को बेहतर तरीके से समझकर जवाब भी देगा। इसके साथ ही बता दें कि Apple ने Siri के लिए एक अलग ऐप भी लॉन्च करने की बात भी कि है, जिसमें यूजर अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री देख सकेंगे। इसके अलावा Apple Intelligence का सपोर्ट अब Safari, Wallet, Photos और कई अन्य ऐप्स तक बढ़ा दिया गया है। जिससे यूजर्स AI की मदद से फोटो एडिटिंग और इमेज रीफ्रेमिंग जैसे काम भी कर पाएंगे।
Apple ने साफ कर दिया है कि iOS 27 Update iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी iPhone मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। जिसका सीधा मतलब है कि iPhone 11, iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के यूजर्स इस नए अपडेट का लाभ उठा सकते है।
वहीं अब iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max या इससे पुराने मॉडल हैं तो आपको iOS 27 अपडेट नहीं मिलेगा। ऐसे यूजर्स पुराने iOS वर्जन पर ही बने रहेंगे और नए AI फीचर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसके सात ही बता दें कि फिलहाल डेवलपर्स के लिए iOS 27 जारी कर दिया गया है जबकि इसका फाइनल वर्जन सितंबर 2026 में नई iPhone सीरीज के साथ रोलआउट होने की उम्मीद है। ऐसे में iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है।