Apple यूजर्स को बड़ा झटका! अब इन iPhones के लिए कंपनी खत्म कर रही सपोर्ट, सिक्योरिटी का सकता है खतरा
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: WWDC 2022 में Apple कई बड़ी घोषणा कर रही हैं। कंपनी अपने इस इवेंट (Apple Event) में कई डिवाइस भी लॉन्च कर रही है। इसी के साथ ऐपल ने iOS 16 को भी पेश कर दिया है। अब iOS 16 में यूजर्स को कई बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। लेकिन, इसी के साथ कुछ पुराने iPhone यूजर्स को बड़ा झटका भी लगा है। दरअसल, कंपनी अब कई iPhone मॉडल्स के लिए सपोर्ट को बंद कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नए iOS सॉफ्टवेर अपडेट के साथ Apple iPhone 6S, iPhone SE (2016) और iPhone 7 के लिए कंपनी अब सपोर्ट को खत्म कर रही है। यानी इन मॉडल्स को अब नया सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, डिवाइस अभी भी काम करता रहेगा। आपको बता दें कि iOS 16 कंपनी का मेजर सॉफ्टवेयर वर्जन है।
अब iOS 16 से यूजर्स Messages ऐप से भेजे गए मैसेज को भी एडिट कर पाएंगे। साथ ही आईफोन के लॉक स्क्रीन को भी अब ज्यादा कस्टमाइज किया जा सकता है। ये सभी फीचर्स iPhone 8 या उसके बाद के वर्जन के लिए उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि, साल 2016 से पहले लॉन्च हुए फोन को ऐपल सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने पुराने फोन के सपोर्ट को खत्म किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Google पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
क्या होगा असर?
कंपनी ने iPhone 6S, iPhone SE (2016) और iPhone 7 के लिए ऐपल सपोर्ट खत्म कर रही है। इन फ़ोन्स के यूज़र्स सपोर्ट खत्म होने के बाद ऐप्स को यूज कर पाएंगे, लेकिन नया iOS सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से यह डिवाइस मैलवेयर या हैक का शिकार हो सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी सिक्योरिटी बग्स को ठीक करती रहती है। हालांकि, कंपनी कुछ सिक्योरिटी अपडेट्स इन डिवाइस को दे सकती है। लेकिन ये अपडेट केवल क्रिटिकल वल्नेरिबिलिटी के लिए हो सकता है। ऐसे में सिक्योरिटी के लिहाज से अब पुराने फ़ोन्स को खतरा हो सकता है।
