Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: Apple के फोन को पसंद करने वालों के लिए कंपनी जल्द बड़ी अपडेट लाने वाली है। जैसा की सभी को पता है कि इस साल नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने वाली है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 05, 2026 | 03:19 AM

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro Comparison: Apple के फोन को पसंद करने वालों के लिए कंपनी जल्द बड़ी अपडेट लाने वाली है। जैसा की सभी को पता है कि इस साल नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने वाली है। वहीं शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार के फोन में पिछले कई सालों का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एक तरफ iPhone 17 Pro पहले से ही प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। इसको देखते हुए सवाल साफ है कि नया iPhone सच में अपग्रेड के लायक होगा या नहीं?

डिजाइन में बड़ा बदलाव: Dynamic Island खत्म?

iPhone 18 Pro के लाइनअप में इस बार सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले डिजाइन में देखने को मिलने वाला है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि Apple अपनी Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे ले जाने पर काम कर रहा है। अगर ये फीचर पूरा होता है तो iPhones में दिखने वाला गोली के आकार का Dynamic Island हट सकता है।

वहीं iPhone 17 Pro में Apple ने यूनिबॉडी एल्युमिनियम डिजाइन और Ceramic Shield 2 के साथ प्रीमियम बिल्ड दिया था। जो यूजर्स को काफी पसंद भी आया था।

सम्बंधित ख़बरें

150 साल तक जी सकता है इंसान, AI को लेकर CEO की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

iOS 27 में AI का धमाका, Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, कैमरे से पूछेंगे सवाल और तुरंत मिलेगा जवाब

Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?

गर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी

ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा की 18 Pro डिजाइन के मामले में ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ लॉन्च हो सकता है।

कैमरा: प्रो-लेवल फोटोग्राफी का नया दौर

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि Apple इस साल कैमरा अपग्रेड पर काफ़ी ज्यादा फोकस कर रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि कंपनी एक पीछे वाले कैमरे पर मैकेनिकल आइरिस सिस्टम पेश कर सकती है। जिससे फोन को वेरिएबल अपर्चर कंट्रोल मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल कर के यूजर्स ये एडजस्ट कर सकेंगे कि लेंस में कितनी लाइट देखनी चाहिए। इस लिस्य में यह भी कहा जा रहा है कि Apple एक नया थ्री-लेयर वाला स्टैक्ड इमेज सेंसर यूज कर सकता है, जिसको Samsung से लिया जा सकता है।

वहीं पिछले साल आए iPhone 17 Pro में ट्रिपल 48MP कैमरा सिस्टम और 8x ऑप्टिकल-जैसा जूम पहले ही मौजूद है। जो इसको पहले ही एडवांस बनता है।

जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि आने वाले समय में 18 Pro कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा जंप दे सकता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी: A20 Pro vs A19 Pro

परफॉर्मेंस और बैटरी पर नजर डाले तो इस बार आने वाले iPhone 18 Pro और Pro Max में Apple का नई A20 Pro चिप देखने को मिलेगा। जिसमें बताया जा रहा है कि ये प्रोसेसर TSMC के एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी लगाने के लिए इसे थोड़ा मोटा भी रखा जाएगा। जिसमें उम्मीद है कि 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है।

दूसरी तरह iPhone 17 Pro में A19 Pro (3nm) चिप और बेहतर कूलिंग सिस्टम पहले से मौजूद है। जो इसकी परफॉर्मेंस और लंबे काम के लिए सही बनाता है।

लॉन्च और कीमत: क्या होगा महंगा?

Apple इस बार भी अपने हमेशा के रिलीज पैटर्न को फॉलो करने वाला है। जिसको देखने हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का लॉन्च की सितंबर 2026 में संभावना है।

क्या महंगी होगी iPhone 18 Pro सीरीज?

अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में ऐसा कोई भी दावा नहीं किया गया है कि Apple iPhone 18 सीरीज की कीमतें में कितनी बढ़त होगी या इसमें कुछ बढ़ेगा या नहीं।

ये भी पढ़े: 150 साल तक जी सकता है इंसान, AI को लेकर CEO की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro

फीचर iPhone 18 Pro (अपकमिंग) iPhone 17 Pro
डिजाइन अंडर-डिस्प्ले Face ID Dynamic Island
बॉडी समान डिजाइन (अपग्रेडेड) एल्युमिनियम यूनिबॉडी
चिपसेट A20 Pro (2nm) A19 Pro (3nm)
कैमरा वेरिएबल अपर्चर, नया सेंसर ट्रिपल 48MP, 8x जूम
बैटरी 5100mAh (Pro Max) 31-39 घंटे प्लेबैक
डिस्प्ले अपग्रेडेड 120Hz ProMotion
लॉन्च सितंबर 2026 (संभावित) सितंबर 2025

Navbharat का फाइनल फैसला: अपग्रेड करें या नहीं?

Navbharat का कहना यह है कि अगर आप पहले से ही एक iPhone 17 Pro यूजर हैं, तो 18 Pro का इंतजार करना समझदारी हो सकती है, खासतौर पर अगर आप कैमरा और AI-आधारित फीचर्स में बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं। लेकिन अगर आप प्रीमियम फोन चाहते है तो अभी के लिए 17 Pro में आपका निवेश बेहद पावरफुल ऑप्शन हो सकता है।

Iphone 18 pro vs iphone 17 pro design to camera

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 03:19 AM

Topics:  

  • Apple iPhone
  • iPhone 17
  • iPhone 18
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.