इंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके
UPI Payment हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदना हो या बिजली का बिल भरना अब सब जगह पेमेंट करने के लिए QR Code स्कैन करने की ही जरूरत पड़ती है।
- Written By: सिमरन सिंह
UPI Payment Without Internet (Source. Navbharat Desk)
UPI Payment Without Internet: UPI पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदना हो या बिजली का बिल भरना अब सब जगह पेमेंट करने के लिए QR Code स्कैन करने की ही जरूरत पड़ती है। लेकिन इस तकनीक पर लोग इतने निर्भर हो गए है कि मोबाइल में इंटरनेट खत्म होने, नेटवर्क कमजोर होने या पास में स्मार्टफोन ना होने से उनको परेशानी होती है। जिससे ज्यादातर लोग यह मान लेते है कि डिजिटल पेमेंट करना नामुमकिन है। लेकिन यह सच नहीं है काफी कम लोगों को पता है कि आप बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकते है। जिसमें NPCI ने कई खास सुविधाएं दी है।
IVR कॉल से करें तुरंत पेमेंट
अगर किसी भी कारण से आपके फोन में इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आप IVR यानी Interactive Voice Response सर्विस के जरिए UPI पेमेंट को पूरा कर सकते है। जिसके लिए आपको 08045163666, 08045163581 या 6366200200 पर कॉल करना होगा। इस नंबर पर कॉल कनेक्ट होने पर अपनी भाषा चुनें और बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। जिससे आप पैसे भेज सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और दूसरी UPI सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरीके से ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए आपको आखिर में सिर्फ UPI PIN डालना होता है और आपका काम हो जाता है।
सिर्फ मिस्ड कॉल से हो जाएगा पेमेंट
डिजिटल पेमेंट को पूरा करने के लिए इंटरनेट ही जरूरी नहीं है। कई ऐसी दुकानों और मर्चेंट आउटलेट्स होती है जहां खास नंबर दिए जाते हैं। जिससे आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर पेमेंट पूरी कर सकते है। बता दें कि जैसे ही आप उस नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे आपके पास ऑटोमैटिक कॉल वापस आती है। इसके बाद आपको पेमेंट अमाउंट कन्फर्म करना होता है और UPI PIN डालना पड़ता है। PIN एंटर करते ही ट्रांजैक्शन पूरी हो जाती है। इस तरीके को खास तौर पर गांवों और फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
ये भी पढ़े: ड्राइवर के बेटे ने UPI सिस्टम की खोल दी पोल, 20 हजार की ठगी के बाद ढूंढ निकाले 3 खतरनाक Bugs
फीचर फोन में भी चल रहा है UPI
अगर आप उन लोगों में से है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल ना करते हुए साधारण कीपैड फोन यूज करते है तब भी आप आसानी से UPI का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए कंपनियों ने इस तरह के फीचर फोन लॉन्च किए है जो खासतौर पर UPI ऐप और डिजिटल पेमेंट सिस्टम का यूज करने के लिए बनाए गए है। जिसका अपने रोज की जिंदगी में लाने के लिए पहले मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। OTP वेरिफिकेशन और UPI PIN सेट करने के बाद यूजर आसानी से पैसे भेज और रिसीव कर सकता है। कुछ फीचर फोन में तो Scan and Pay जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाते है।
वहीं देश में चल रही डिजिटल इंडिया की पहल में यह सुविधाएं उन करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत हैं जो स्मार्टफोन या तेज इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते।
