Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में इंटरनेट सस्ता, पाकिस्तान में जेब पर भारी – जानिए क्यों है इतना फर्क

WhatsApp, Instagram, Facebook और YouTube हमारे दैनिक उपयोग में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जहां इंटरनेट बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में यही सेवा दोगुनी कीमत पर मिलती है?

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 11, 2025 | 02:22 AM

पाकिस्तान में क्या है कीमत। (सौ. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp, Instagram, Facebook और YouTube हमारे दैनिक उपयोग में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जहां इंटरनेट बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में यही सेवा दोगुनी कीमत पर मिलती है?

पाकिस्तान में डेटा का खर्च भारत से दोगुना

पाकिस्तान में 1 GB इंटरनेट डेटा की औसतन कीमत लगभग ₹30 है, जबकि भारत में यही डेटा महज ₹12 से ₹14 के बीच में मिल जाता है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान में लोग वही ऐप्स और वेबसाइट्स चलाने के लिए भारत की तुलना में दो गुना से भी ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

हर दिन 1 GB इस्तेमाल करने पर भारी पड़ता है बिल

अगर कोई व्यक्ति पाकिस्तान में प्रतिदिन 1 GB डेटा का उपयोग करता है, तो महीने भर में उसका खर्च ₹900 तक पहुंच सकता है। वहीं भारत में यही खर्च ₹300 से ₹400 के बीच होता है। यही कारण है कि पाकिस्तान के लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय कई बार दो बार सोचते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रूस में WhatsApp पर संकट, क्या अब आम लोगों को बदलना पड़ेगा अपना चैटिंग ऐप? जानिए पूरा मामला

WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन

लैपटॉप से सीधे WhatsApp कॉलिंग का मजा, Web वर्जन पर आया बड़ा अपडेट, अब नहीं पड़ेगी अलग ऐप की जरूरत

2028 तक आधे से ज्यादा भारत में चलेगा 5G, लेकिन NSA और SA में क्या है फर्क? आम यूजर जरूर समझें

बांग्लादेश भी है पाकिस्तान से सस्ता

बांग्लादेश में 1 GB डेटा की औसतन कीमत ₹26 है, जो पाकिस्तान से ₹4 कम है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जहां इंटरनेट सबसे महंगा है।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

महंगे इंटरनेट का सीधा असर

महंगे इंटरनेट का असर पाकिस्तान की आम जनता पर साफ दिखाई देता है। युवा वर्ग के लिए ऑनलाइन शिक्षा, फ्रीलांसिंग और डिजिटल रोजगार जैसे अवसर सीमित हो जाते हैं। वहीं भारत जैसे देश में सस्ता डेटा ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहल को गति देता है।

कहां मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट?

World of Statistics के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट इज़राइल में मिलता है, जहां 1 GB डेटा की औसतन कीमत सिर्फ $0.04 यानी करीब ₹3.42 है। इसके बाद इटली का नाम आता है, जहां 1 GB डेटा केवल ₹9.91 में उपलब्ध है।

Internet is cheap in india heavy on the pocket in pakistan know why there is so much difference

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 02:22 AM

Topics:  

  • 5G Internet Service
  • Facebook
  • Instagram
  • WhatsApp

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.