- Hindi News »
- Technology »
- Internet Is Cheap In India Heavy On The Pocket In Pakistan Know Why There Is So Much Difference
भारत में इंटरनेट सस्ता, पाकिस्तान में जेब पर भारी – जानिए क्यों है इतना फर्क
WhatsApp, Instagram, Facebook और YouTube हमारे दैनिक उपयोग में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जहां इंटरनेट बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में यही सेवा दोगुनी कीमत पर मिलती है?
- Written By: सिमरन सिंह

पाकिस्तान में क्या है कीमत। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp, Instagram, Facebook और YouTube हमारे दैनिक उपयोग में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जहां इंटरनेट बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में यही सेवा दोगुनी कीमत पर मिलती है?
पाकिस्तान में डेटा का खर्च भारत से दोगुना
पाकिस्तान में 1 GB इंटरनेट डेटा की औसतन कीमत लगभग ₹30 है, जबकि भारत में यही डेटा महज ₹12 से ₹14 के बीच में मिल जाता है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान में लोग वही ऐप्स और वेबसाइट्स चलाने के लिए भारत की तुलना में दो गुना से भी ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
हर दिन 1 GB इस्तेमाल करने पर भारी पड़ता है बिल
अगर कोई व्यक्ति पाकिस्तान में प्रतिदिन 1 GB डेटा का उपयोग करता है, तो महीने भर में उसका खर्च ₹900 तक पहुंच सकता है। वहीं भारत में यही खर्च ₹300 से ₹400 के बीच होता है। यही कारण है कि पाकिस्तान के लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय कई बार दो बार सोचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में इंटरनेट की सुस्ती से डिजिटल सेवाएं ठप; सर्वर डाउन होने से ग्रामीण परेशान
रूस में WhatsApp पर संकट, क्या अब आम लोगों को बदलना पड़ेगा अपना चैटिंग ऐप? जानिए पूरा मामला
WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन
लैपटॉप से सीधे WhatsApp कॉलिंग का मजा, Web वर्जन पर आया बड़ा अपडेट, अब नहीं पड़ेगी अलग ऐप की जरूरत
बांग्लादेश भी है पाकिस्तान से सस्ता
बांग्लादेश में 1 GB डेटा की औसतन कीमत ₹26 है, जो पाकिस्तान से ₹4 कम है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जहां इंटरनेट सबसे महंगा है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
महंगे इंटरनेट का सीधा असर
महंगे इंटरनेट का असर पाकिस्तान की आम जनता पर साफ दिखाई देता है। युवा वर्ग के लिए ऑनलाइन शिक्षा, फ्रीलांसिंग और डिजिटल रोजगार जैसे अवसर सीमित हो जाते हैं। वहीं भारत जैसे देश में सस्ता डेटा ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहल को गति देता है।
कहां मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट?
World of Statistics के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट इज़राइल में मिलता है, जहां 1 GB डेटा की औसतन कीमत सिर्फ $0.04 यानी करीब ₹3.42 है। इसके बाद इटली का नाम आता है, जहां 1 GB डेटा केवल ₹9.91 में उपलब्ध है।
Internet is cheap in india heavy on the pocket in pakistan know why there is so much difference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! नवी मुंबई के खारघर और तलोजा में आज 12 घंटे नहीं आएगा पानी, सिडको ने जारी किया अलर्ट
Feb 20, 2026 | 11:24 AMमुंबई कोस्टल रोड पर बवाल: पाइलिंग के झटकों से कांप रही हैं इमारतें, अब VJTI की टीम करेगी ‘भूकंप’ वाली जांच
Feb 20, 2026 | 11:23 AMकम आय वाले परिवारों के लिए खुशखबरी: Pax Silica से सस्ती इलेक्ट्रॉनिक्स और नौकरियों का नया दौर शुरू?
Feb 20, 2026 | 11:21 AMनितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला
Feb 20, 2026 | 11:20 AMमालेगांव मनपा का प्रस्ताव ‘अवैधानिक’, जन्म प्रमाणपत्र बहाली प्रस्ताव पर भाजपा की कड़ी चेतावनी
Feb 20, 2026 | 11:15 AMShatak Movie Review: छोटे बीज से बड़े संगठन तक, आशीष मॉल की ‘शतक’ दिखाती है एक सदी का सफर
Feb 20, 2026 | 11:01 AM25 मीटर उल्टा भाग इस खिलाड़ी ने पकड़ा इस वर्ल्ड कप का बेस्ट कैच! दूसरे फील्डर के ऊपर से लगाया जंप, देखें VIDEO
Feb 20, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














