सिमरन सिंह
आज स्मार्टफोन में हमारी फोटो, वीडियो, बैंकिंग ऐप्स और निजी चैट मौजूद रहती हैं। ऐसे में डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।
कई स्मार्टफोन में Private Space, Second Space या Hidden Profile नाम का फीचर मिलता है। इसका काम फोन में एक अलग और सुरक्षित प्रोफाइल बनाना है।
अगर कोई दूसरा व्यक्ति अलग PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट से फोन खोलेगा, तो उसे सिर्फ कुछ चुनिंदा ऐप्स ही दिखाई देंगे। फोन लगभग नया जैसा लगेगा।
फोन में दो अलग-अलग अनलॉक ऑप्शन सेट किए जाते हैं।
पहला: आपका पर्सनल प्रोफाइल
दूसरा: गेस्ट या Hidden प्रोफाइल
दूसरे प्रोफाइल में आप बैंकिंग ऐप्स, गैलरी, सोशल मीडिया और निजी चैट को पूरी तरह छिपा सकते हैं।
जब दोस्त, रिश्तेदार या परिवार का कोई सदस्य कुछ समय के लिए आपका फोन मांगता है, तब यह फीचर आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा करता है।
गेस्ट प्रोफाइल में अलग ऐप्स, अलग फोटो और अलग सेटिंग्स होती हैं। आपके असली डेटा तक कोई नहीं पहुंच सकता।
अलग-अलग कंपनियां इसे अलग नाम से देती हैं, जैसे: Private Space, Second Space, Hidden Profile नाम अलग हो सकता है, लेकिन काम लगभग एक जैसा होता है।
तो आज ही इसे ऑन करें और अपनी निजी जानकारी को अतिरिक्त सुरक्षा दें।