Airtel का ₹200 वाला OTT टॉप-अप देगा YouTube Premium का फायदा, बिना विज्ञापन वीडियो देख मिलेंगी ये सुविधाएं

Airtel ₹200 Recharge Plan: एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। जिसके तहत पात्र ग्राहक OTT टॉप-अप के जरिए YouTube Premium का लाभ उठा सकते है।
Airtel ₹200 OTT top-up offers the benefits of YouTube Premium additional features
Airtel का नया प्लान।Source. Airtel
Published on: 
Updated on: 

Airtel YouTube Premium Offer: एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मनोरंजन से जुड़ा नया ऑफर पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने YouTube के साथ साझेदारी की है जिसके तहत पात्र ग्राहक OTT टॉप-अप के जरिए YouTube Premium का लाभ उठा सकते है। इससे यूजर्स को वीडियो देखते समय विज्ञापनों से छुटकारा पाने के साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और YouTube Music Premium जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

वहीं आज मोबाइल डेटा का इस्तेमाल सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग या चैटिंग तक सीमित नहीं है। लोग YouTube पर वीडियो देखते हैं, क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं और म्यूजिक सुनते हैं। ऐसे में एयरटेल का यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ मनोरंजन की सुविधाएं भी चाहते हैं।

Airtel के ₹200 OTT टॉप-अप में क्या मिलेगा?

एयरटेल ने बताया है कि उसके ₹200 वाले OTT टॉप-अप में 30GB अतिरिक्त डेटा और कई मनोरंजन सेवाओं का लाभ मिलता है। इनमें Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV समेत 18 से अधिक अन्य OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अब कंपनी ने इस ऑफर में YouTube Premium को भी जोड़ा है।

लेकिन रिचार्ज कराने से पहले ग्राहकों को यह जरूर देखना चाहिए कि उनके लिए उपलब्ध ऑफर में कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं और YouTube Premium का लाभ किन शर्तों पर मिलेगा। इसमें केवल प्लेटफॉर्म का नाम शामिल होने से हर तरह के कंटेंट या सभी अतिरिक्त सुविधाओं की उपलब्धता की गारंटी नहीं मानी जानी चाहिए।

YouTube Premium में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस ऑफर के तहत ग्राहक YouTube वीडियो और Shorts बिना विज्ञापनों के देख सकते है। इसके अलावा बैकग्राउंड प्ले की मदद से स्क्रीन बंद होने या दूसरे ऐप का इस्तेमाल करने के दौरान भी वीडियो का ऑडियो सुना जा सकेगा। वहीं ऑफलाइन डाउनलोड से वीडियो इंटरनेट के बिना देखने के लिए सेव किए जा सकते हैं। साथ ही YouTube Music Premium का एक्सेस भी मिलेगा। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो रोजाना YouTube पर काफी समय बिताते हैं या म्यूजिक सुनने के लिए अलग से ऐप इस्तेमाल करते हैं।

Airtel ₹200 OTT top-up offers the benefits of YouTube Premium additional features
PM मोदी ने किया शुभारंभ, RBI को मिला नया डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब

Airtel के ₹200 रिचार्ज से कैसे एक्टिवेट करें YouTube Premium?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास वैध एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज होना जरूरी है। इसके बाद ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1. एयरटेल का ₹200 वाला OTT टॉप-अप रिचार्ज करें।

2. अपने फोन में Airtel ऐप खोलें।

3. ‘Rewards & OTTs’ सेक्शन में जाएं।

4. YouTube Premium का ऑफर चुनकर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे क्लेम करें।

इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि इस टॉप-अप की वैधता 28 दिनों की है। वहीं अवधि खत्म होने पर YouTube Premium का लाभ भी समाप्त हो जाएगा। इसे जारी रखने के लिए ग्राहकों को दोबारा टॉप-अप खरीदकर ऑफर क्लेम करना होगा।

जिसका सीधा मतबल है कि यह पैक उन एयरटेल ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकता है जिन्हें अतिरिक्त डेटा के साथ वीडियो और म्यूजिक की प्रीमियम सुविधाएं भी चाहिए। रिचार्ज से पहले अपने नंबर पर उपलब्ध शर्तें जरूर जांच लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com