Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: अब गलती वाला कमेंट भी होगा ठीक, 15 मिनट में बदलें अपनी बात
Instagram Update: इंस्टाग्राम ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स अपने किए गए कमेंट को पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram (Source. Freepik)
Instagram Comment Edit: सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स अपने किए गए कमेंट को पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे। यह नया अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो जल्दबाजी में टाइपिंग मिस्टेक कर बैठते हैं।
15 मिनट में कई बार बदल सकेंगे कमेंट
Instagram के इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपने कमेंट को पोस्ट करने के बाद 15 मिनट के भीतर कई बार एडिट कर सकते हैं। कंपनी ने एडिट करने की संख्या पर कोई लिमिट नहीं रखी है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार बार-बार सुधार कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि अब छोटी-मोटी गलतियों के लिए कमेंट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से अपने शब्दों को बेहतर बना सकते हैं और सही तरीके से अपनी बात रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
कैसे करें कमेंट एडिट? जानें आसान तरीका
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। जब आप कोई कमेंट पोस्ट करेंगे, तो उसके नीचे आपको “Edit” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही एक पॉप-अप खुलेगा, जहां आप अपने टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं और फिर उसे सेव कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने कमेंट में टेक्स्ट के साथ कोई इमेज भी डाली है, तो आप केवल टेक्स्ट को ही बदल पाएंगे, इमेज को नहीं।
एडिटेड कमेंट पर दिखेगा खास लेबल
इंस्टाग्राम ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक खास फीचर भी जोड़ा है। जब भी आप किसी कमेंट को एडिट करेंगे, तो उसके साथ ग्रे रंग का “Edited” लेबल दिखाई देगा। इससे दूसरे यूजर्स को पता चल जाएगा कि कमेंट में बदलाव किया गया है।
लंबे इंतजार के बाद आया यह फीचर
इंस्टाग्राम ने पोस्ट के कैप्शन को एडिट करने का विकल्प पहले ही दे दिया था, लेकिन कमेंट एडिट करने की सुविधा अब जाकर जोड़ी गई है। यह बदलाव करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आया है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
ये भी पढ़े: Aadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
एक कमी भी रह गई हिस्ट्री नहीं मिलेगी
हालांकि यह फीचर काफी उपयोगी है, लेकिन इसमें एक कमी भी है। यूजर्स एडिट किए गए कमेंट की पुरानी हिस्ट्री नहीं देख पाएंगे। यानी आपने पहले क्या लिखा था, इसका रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होगा।
अब Instagram इस्तेमाल करना होगा और आसान
इस नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और सुविधा मिल रही है। खासकर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
