Instagram Reels में आया नया Auto Scroll फीचर, मेंटल हेल्थ पर असर?
Instagram Auto Scroll भारत में Instagram Reels पर देखने को मिल रहा है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई को कोई नहीं जानता आखिर ये खबर सच है या झूठ लेकिन इस फीचर के आने से लोगों को भारी नुकसान हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram के नए फीचर की क्या है सच्चाई। (सौ. Design)
Instagram Auto Scroll: TikTok के बैन होने के बाद भारत में Instagram Reels ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ बना ली है। लोग दिनभर रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं और अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो इस लत को और गहरा कर सकती है। दरअसल, इंस्टाग्राम एक नए Auto Scroll फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को बिना स्क्रॉल किए लगातार रील देखने देगा।
क्या है Auto Scroll फीचर?
हाल ही में कुछ यूजर्स ने Facebook, Threads और X (पूर्व में ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिसमें Instagram में Auto Scroll नाम का एक नया विकल्प देखा गया है। इस फीचर को ऑन करते ही यूजर को मैनुअली स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। ऐप खुद ही एक के बाद एक रील चलाता रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे Netflix पर ऑटो-प्ले फीचर काम करता है।
अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं
Instagram की ओर से इस फीचर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के आधार पर चर्चा में है। यानी फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह फीचर कब तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की जगह बकरियां उठाकर ले जाने लगे लोग; वीडियो पर भड़के यूजर्स
भारत की मेहमाननवाजी से प्रभावित हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां लोगों का अपनापन दिल छू जाता है
46 डिग्री की गर्मी में पेड़ से गिर पड़ा चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान; वीडियो वायरल
सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S24+ 5G पर बंपर छूट, साथ में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
मेंटल हेल्थ पर क्या हो सकता है असर?
- अगर यह Auto Scroll फीचर वाकई में लॉन्च होता है, तो इसका सीधा असर यूजर्स की मानसिक स्थिति और स्क्रीन टाइम पर पड़ सकता है।
- बिना रुके कंटेंट खपत: यूजर लगातार रील देखते रहेंगे, जिससे स्क्रीन से हटना और भी मुश्किल हो जाएगा।
- मेंटल हेल्थ पर असर: ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताने से थकान, तनाव और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- सोशल मीडिया की लत: खासकर बच्चों और युवाओं में Instagram की लत और अधिक गहरी हो सकती है।
“ये सोशल मीडिया को जोड़ने की एक और चाल हो सकती है”
हालांकि अभी तक यह फीचर केवल अफवाहों में है, लेकिन अगर इंस्टाग्राम इसे लॉन्च करता है, तो यह सोशल मीडिया के इतिहास में सबसे चर्चित और शायद सबसे विवादित फीचर बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि “ये फीचर यूजर्स को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने की एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है।”
