Samsung Galaxy S24+ 5G पर बंपर छूट, साथ में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स

Samsung Galaxy S24+ एक प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, और इस वक्त 5G पर Flipkart पर शानदार छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जो आपके लिए सही होगे।
Samsung Galaxy S24+ 5G पर बंपर छूट, साथ में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
Samsung Galaxy S24+ 5G में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Samsung)
Published on
Updated on

Samsung Galaxy S24+: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। Samsung Galaxy S24+ 5G पर इस वक्त Flipkart पर शानदार छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दमदार डिस्प्ले और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला यह फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से करीब ₹47,750 सस्ता मिल रहा है।

अब तक की सबसे बड़ी छूट में शामिल

Galaxy S24+ 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल ₹52,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत ₹99,999 है। अगर आप Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो 5% तक का कैशबैक (अधिकतम ₹750) मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹52,249 तक आ सकती है।

एक्सचेंज ऑफर से मिल सकता है और भी फायदा

Flipkart पर चल रहे एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹40,900 तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

जानिए Galaxy S24+ 5G के खास फीचर्स

  • 6.7 इंच Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
  • 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट – स्मूद और शार्प व्यूइंग
  • Exynos 2400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर – गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार
  • Android 14 आधारित One UI 6.1 – क्लीन और कस्टमाइजेबल इंटरफेस

अन्य स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही बड़ी छूट

OPPO F27 Pro+

  • असली कीमत: ₹32,999
  • ऑफर प्राइस: ₹18,749
  • डिस्काउंट: 43%
  • OPPO का यह फोन प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है।

Motorola Edge 60 Fusion

  • असली कीमत: ₹25,999
  • ऑफर प्राइस: ₹22,999
  • Motorola का यह फोन बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक देने के लिए लोकप्रिय है।

“Samsung Galaxy S24+ 5G जैसी डील बार-बार नहीं आती, अगर आप एक प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं तो यह मौका बेहतरीन है।”

Navbharat Live
navbharatlive.com