Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समुद्र की गहराईयों में भारत का कदम: मत्स्य-6000 के साथ समुद्रयान मिशन का पहला वेट टेस्ट तैयार

भारत अपने ऐतिहासिक समुद्रयान मिशन के तहत मत्स्य-6000 सबमर्सिबल का पहला हार्बर वेट टेस्ट 2024 के आखिरी सप्ताह में करेगा। यह महत्वपूर्ण परीक्षण चेन्नई बंदरगाह पर होगा ।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 17, 2024 | 01:22 AM

फोटो सोर्स ( सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई: भारत अपने महत्वाकांक्षी समुद्रयान मिशन के तहत दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह में सबमर्सिबल मत्स्य-6000 का पहला हार्बर वेट टेस्ट करने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण परीक्षण चेन्नई बंदरगाह पर होगा, जहां पनडुब्बी मत्स्य-6000 का परीक्षण 15 मीटर की गहराई पर किया जाएगा।

इस परीक्षण का उद्देश्य गहरे समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक जाने वाले डीप-सबमर्जेंस वाहन के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। भारत के डीप ओशन मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण का समय मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।

दुर्लभ खनिजों का खुलेगा मार्ग

मत्स्य-6000 उन्नत जीवन रक्षक प्रणाली, नेविगेशन उपकरण, और नमूना संग्रह के लिए रोबोटिक भुजाओं जैसी तकनीकों से लैस है। इसके माध्यम से समुद्री संसाधनों की खोज और दुर्लभ खनिजों पर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त होगा। इस परियोजना के तहत 2025 में उथले पानी का परीक्षण और 2026 में मानव रहित गहरे समुद्र में परीक्षण किए जाने की योजना है।

ये करेंगे मिशन का नेतृत्व

भारत सरकार ने 2021 में इस मिशन को ₹4,077 करोड़ के बजट के साथ मंजूरी दी थी। इस मिशन में तीन सदस्यीय चालक दल होगा, जिसका नेतृत्व नौसेना के एक सेवानिवृत्त पनडुब्बी चालक करेंगे। चालक दल का चयन अभी चल रहा है, और चुने हुए सदस्यों को नौसेना चिकित्सा संस्थान में कठोर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देश की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

समुद्र के वातावरण का प्रत्यक्ष मानव अवलोकन में मिलेगा मदद

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस मिशन को न केवल वैज्ञानिक प्रगति के लिए बल्कि पानी के भीतर इंजीनियरिंग और महासागर साक्षरता में नवाचारों के लिए भी मिशन के संभावित लाभों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि मानवयुक्त पनडुब्बी गहरे समुद्र के वातावरण का प्रत्यक्ष मानव अवलोकन में मदद करेगी, जिससे निकल और कोबाल्ट जैसे मूल्यवान संसाधनों की खोज करने में सहायता मिलेगी।

बता दें कि भारत छठवां देश है जिसने मानव सबमर्सिबल बनाई है। इसके पहले अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन ने मानवयुक्त सबमर्सिबल बना चुके हैं। फिलहाल गीले परीक्षण की तैयारियां जारी हैं, यह परीक्षण भारत की गहरे समुद्र में अन्वेषण क्षमता को मजबूत करने और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में देश के व्यापक लक्ष्यों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Indias step into the depths of the ocean first wet test of samudrayaan mission with matsya 6000 ready

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 01:22 AM

Topics:  

  • Chennai

सम्बंधित ख़बरें

1

दर्दनाक हादसे से दहल उठी चेन्नई, थर्मल पावर स्टेशन में गिरा स्टील आर्च; 9 मजदूरों की तड़पकर मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.