-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Indias Own Web Browser Three Companies Got The Best Award
भारत का खुद का वेब ब्राउज़र, तीन कंपनियों को मिला सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड
- Written By: सिमरन सिंह
भारत सरकार ने आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को देश का खुद का ब्राउज़र विकसित करने के लिए आमंत्रित किया। सरकार ने इस दिशा में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें देशभर से कई टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ने भाग लिया।

India's own web browser जो करेगा काम। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया भर में गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज और मोज़िला फायरफॉक्स जैसे ब्राउज़रों का दबदबा है। लेकिन अब भारत अपना खुद का वेब ब्राउज़र विकसित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में यदि स्वदेशी ब्राउज़र आता है, तो यह गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
भारत सरकार ने आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को देश का खुद का ब्राउज़र विकसित करने के लिए आमंत्रित किया। सरकार ने इस दिशा में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें देशभर से कई टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस कड़ी में तीन कंपनियों को विजेता घोषित किया गया। आइए जानते हैं कौन-सी तीन कंपनियां अव्वल रहीं और उन्हें क्या पुरस्कार मिले।
58 में से 3 कंपनियां बनीं विजेता
भारत में आईटी सेक्टर का कुल रेवेन्यू 282 बिलियन डॉलर से अधिक है। अब तक भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री सेवाओं पर केंद्रित रही है, लेकिन सरकार इसे उत्पाद-आधारित बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। इसी उद्देश्य से सरकार ने एक वेब ब्राउज़र विकसित करने की चुनौती दी, जिसमें स्टार्टअप्स, छात्रों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 58 कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन गहन मूल्यांकन के बाद तीन को विजेता घोषित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
नवभारत विशेष: विदेशी डाटा सेंटर से उपनिवेशवाद की आहट, हमारे पेशेवर डिजिटल ढुलाई मजदूर न बन जाएं!
इन कंपनियों को मिला पुरस्कार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की।
- पहला पुरस्कार टीम ज़ोहो को मिला, जिसे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
- दूसरा पुरस्कार टीम पिंग को दिया गया, जिसे 75 लाख रुपये का इनाम मिला।
- तीसरा पुरस्कार टीम अजना को प्रदान किया गया, जिसे 50 लाख रुपये की राशि दी गई।
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि विजेता कंपनियां टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्राउज़र इंटरनेट का प्रवेश द्वार होता है, और इसका विकास भारतीय डिजिटल ढांचे को और मजबूत करेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
स्वदेशी ब्राउज़र के फायदे
अगर भारत का खुद का ब्राउज़र विकसित होता है, तो इससे कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे:
- डाटा सुरक्षा – भारतीय नागरिकों का डेटा देश में ही रहेगा और सरकार की निगरानी में होगा।
- गोपनीयता – यह ब्राउज़र भारत के डेटा संरक्षण कानूनों के अनुरूप होगा।
- स्थानीय नियंत्रण – किसी भी अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के बिना ब्राउज़र का पूरा नियंत्रण भारत के हाथों में होगा।
- अधिक अनुकूलता – यह ब्राउज़र iOS, Windows और Android प्लेटफॉर्म्स के साथ संगत होगा।
इस पहल से भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि डिजिटल संप्रभुता की दिशा में भी एक बड़ा कदम उठाएगा।
Indias own web browser three companies got the best award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMNEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 07:30 PMअकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
Jul 07, 2026 | 07:11 PMArshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
Jul 07, 2026 | 07:04 PMATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
Jul 07, 2026 | 07:03 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam
Jul 07, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














