Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में iPhone निर्माण सस्ता: नीति आयोग के CEO ने जताया भरोसा

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने एक अहम बयान देते हुए कहा कि भारत में iPhone निर्माण की लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो सकती है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 26, 2025 | 11:00 AM

Niti Aayog ने iPhone की कीमत के बारे में बताया। (सौ. Design)

Follow Us
Follow Us:

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में एक अहम बयान देते हुए कहा है कि भारत में iPhone निर्माण की लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो सकती है। उन्होंने कहा, “टैरिफ (आयात शुल्क) क्या होगा, यह अभी पक्का नहीं है। लेकिन मौजूदा हालात में भारत में सामान बनाना सस्ता पड़ेगा।” यह टिप्पणी उन्होंने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद दी।

चीन से हटकर भारत की ओर बढ़ता Apple

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple पहले अपने iPhone चीन में बनाता था और उन्हें अमेरिका में बेचता था। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाने की बात की, जिससे Apple को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ा।

ऐसे में कंपनी ने भारत में निर्माण की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। चीन की तुलना में भारत पर कम टैरिफ लगने के कारण, Apple ने भारत को एक विकल्प के रूप में गंभीरता से देखा और अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भारत में स्थानांतरित करने की योजना बनाई।

सम्बंधित ख़बरें

7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

RCB फैंस के लिए Nothing का धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन Phone (4b), स्टॉक खत्म होने से पहले जान लें डिटेल

WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस

Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

हालांकि, Apple की इस योजना से ट्रंप नाराज हो गए। उन्होंने धमकी दी कि यदि Apple भारत या किसी अन्य देश में iPhone बनाएगा, तो अमेरिका उन पर 25% का टैरिफ लगाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने पहले ही ऐप्पल के सीईओ टिम कुक को बता दिया था कि मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका में बिकने वाले उनके iPhone अमेरिका में ही बनें, न कि भारत या कहीं और। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ऐप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा।”

भारत में बना iPhone अमेरिका में नहीं चलेगा? ट्रंप ने Apple को दी 25% टैक्स की चेतावनी

अमेरिका में निर्माण क्यों नहीं?

विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका में iPhone बनाना Apple के लिए लाभकारी नहीं होगा। इसकी मुख्य वजह है कि Apple की पूरी सप्लाई चेन एशिया में स्थित है। अगर प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट किया गया, तो निर्माण लागत कई गुना बढ़ जाएगी, निर्माण में अधिक समय लगेगा और iPhone की कीमत भी काफी ज्यादा हो जाएगी।

India cheaper option for apple to make uphone amid trump tariff niti aayog ceo confidence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 11:00 AM

Topics:  

  • 5G iPhone
  • Apple
  • NITI Aayog
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.