- Hindi News »
- Technology »
- If Your Mms Has Been Leaked You Can Remove It From These Websites
अगर आपका MMS हो गया है लीक, इन वेबसाइट्स से कर सकते है रिमूव
अगर गलती से आपका निजी वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है, तो घबराएं नहीं – यहां जानिए इसे हटवाने का कानूनी और डिजिटल तरीका जो आपकी परेशानी को दूर करने में मदद करेंगा।
- Written By: सिमरन सिंह

MMS video Delete करने का क्या है तरीका। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल दौर में निजता (Privacy) का उल्लंघन एक गंभीर समस्या बन चुका है। कई बार किसी की सहमति के बिना उनका एमएमएस (MMS) वीडियो इंटरनेट पर लीक हो जाता है और सोशल मीडिया या दूसरी वेबसाइट्स पर वायरल हो जाता है। यह न केवल मानसिक आघात पहुंचाता है बल्कि व्यक्ति की छवि और भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं, ऐसे मामलों में कुछ वेबसाइट्स और प्रक्रिया की मदद से आप यह वीडियो इंटरनेट से हटवा सकते हैं।
1. सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करें (FIR करें)
अगर आपका MMS वीडियो लीक हुआ है, तो सबसे पहला कदम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराना है। इससे आपको कानूनी संरक्षण मिलता है और संबंधित प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज करना आसान हो जाता है। आप https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
2. गूगल सर्च से वीडियो हटाने के लिए ये वेबसाइट करेंगी मदद
अगर आपका MMS गूगल सर्च में आ रहा है या किसी वेबसाइट पर दिख रहा है, तो आप गूगल की सहायता से उसे हटवा सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल
गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल
Google Removal Tool:
- https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061
- यहां जाकर आप “Non-Consensual Explicit Images” के तहत रिपोर्ट कर सकते हैं।
Blogger/Blogspot के लिए:
- https://support.google.com/blogger/contact/private_info
- अगर MMS किसी ब्लॉग या गूगल-होस्टेड वेबसाइट पर अपलोड है, तो इस लिंक से हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं।
3. गलत वेबसाइट से MMS हटवाने का तरीका
अगर MMS किसी गलत साइट पर अपलोड हो गया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- वेबसाइट के “Contact Us” या “DMCA” सेक्शन में जाकर शिकायत करें
- अपनी पहचान और वीडियो से संबंधित विवरण देकर हटवाने की मांग करें
- आप थर्ड पार्टी साइट जैसे https://whois.domaintools.com पर जाकर वेबसाइट के मालिक की जानकारी निकाल सकते हैं
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाना
अगर वीडियो Facebook, Instagram, Twitter (X), YouTube या WhatsApp पर वायरल हो गया है, तो आप सीधे इन प्लेटफॉर्म्स के रिपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करें या साइबर सेल की मदद लें। सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर “Report” और “Violates Privacy” का ऑप्शन होता है।
स्टेप्स को करें फॉलो
अगर आपका MMS लीक हुआ है, तो शांत रहें और तुरंत इन स्टेप्स को अपनाएं। कानून आपकी मदद के लिए है, और गूगल, सोशल मीडिया कंपनियां व गलत साइट्स के पास भी ऐसे कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया मौजूद है। देर न करें — जितनी जल्दी आप कार्रवाई करेंगे, उतना बेहतर रहेगा।
If your mms has been leaked you can remove it from these websites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramadan Fasting Rules: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है आपका रोजा!
Feb 17, 2026 | 06:45 AM17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM













