अगर हो गए हैं WhatsApp पर Block, तो जानें कैसे बिना Unblock हुए भेज सकते हैं मैसेज
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
नई दिल्ली: दुनियाभर में WhatsApp के कई यूज़र्स हैं, जो अपने खास लोगों से बात करने के लिए इस ऐप (Whatsapp User) का इस्तेमाल करते हैं। वहीं भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इस ऐप का यूज़ करते हैं। इस ऐप में कई तरह सिक्योरिटी फीचर्स (Security Features) मौजूद है। जैसे अगर कोई अनजान शख्स आपको Whatsapp पर मेसेज कर रहा है तो आप उससे आसानी से ब्लॉक (Whatsapp Block) कर सकते हैं। अगर आप किसी यूज़र को ब्लॉक कर देंगे तो वह शख्स आपको न मेसेज कर पाएगा और न ही व्हाट्सप्प कॉल।
हालांकि, ऐसा कभी-कभार अपने खास लोगों के साथ भी हो जाता है। जैसे मानों कभी आपके दोस्तों या किसी करीबी ने आपको गुस्से में ब्लॉक कर दिया हो। जिसके बाद आप उससे अब बात करने की बहुत कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ब्लॉक होने की वजह से आप उसे मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं। तो, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि आप कैसे उस शख्स को Whatsapp पर मेसेज कर सकते हैं, जिसने आपको ब्लॉक करके रखा है।
वैसे तो Whatsapp पर ब्लॉक होने के बाद आप डायरेक्ट किसी को मेसेज नहीं कर सकते हैं। लेकिन कुछ ट्रिक्स की मदद से आप ये काम आसानी से कर सकते हैं। बस आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। तो आइए जानते हैं कैसे इस काम को किया जा सकता है…
सम्बंधित ख़बरें
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
दोस्त कर सकता है मदद
अगर आपके किसी खास ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आपका दोस्त आपके बहुत काम आ सकता है। सबसे पहला और आसान तरीका ही अपनाएं। इसके लिए आप अपने कॉमन फ्रेंड की मदद ले सकते हैं। आप किसी कॉमन फ्रेंड को मैसेज कर एक WhatsApp Group क्रिएट करवा सकते हैं। जिसमें आप तीनों हों। इसके बाद आपका कॉमन फ्रेंड ग्रुप से एग्जिट हो जाए, फिर आप इस ग्रुप में एक इंडिविजुअल चैट कर सकते हैं और अपने नाराज दोस्त को मना सकते हैं।
Delete करना होगा अकाउंट
इसके अलावा दूसरे तरीका ये है कि आपको अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करना होगा। हालांकि, इससे आपका बहुत सारा नुकसान भी हो सकता है, अगर आपके पास बैकअप न हो तो। लेकिन ऐसा करने से आप Unblock हो सकते हैं। वहीं कोई ऐसा ऐप मौजूद नहीं है, जिसकी मदद से आप WhatsApp पर Unblock हो सकते हैं।
अकाउंट डिलीट करने का प्रोसेस
- सबसे पहले यूजर्स को WhatsApp Setting मेन्यू में जाना होगा।
- यहां आपको Account सेटिंग पर जाना होगा, जिसके बाद आपको Delete Account का ऑप्शन मिलेगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद Delete अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- अकाउंट डिलीट होने के बाद आपको WhatsApp रिइंस्टॉल करना होगा।
- फिर आपको दोबारा Whatsapp में अपना नंबर डालकर दोबारा लॉगिन करें।
- इसके बाद उस यूजर को भी मैसेज कर सकेंगे, जिसने आपको Block किया होगा।
