Mars पर हरे हो जाएंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने किया अनोखा दावा।
मंगल ग्रह पर एक दिन इंसान जरूर रहेंगे, ऐसा वैज्ञानिकों का कहना है, जिसके बारे में एक नई रिसर्च सामने आई है। इसमें वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर रहने के दौरान इंसानों का रंग-रूप कैसे बदलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
एक समय ऐसा आएगा जिसमें इंसान Mars पर रह सकते है (सौ. AI)
नवभारत डिजिटल डेस्क. काफी लंबे समय से वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं। जिसमें ग्रह पर पानी ढूंढने से लेकर इंसानों के रहने तक की रिसर्च हो रही है, लेकिन अभी तक किसी तरह के परिणाम सामने नहीं आए हैं। लेकिन अब विशेषज्ञों ने कुछ नई खोज करके दिखाई है, जिसमें इंसानों के रहने और उनके रंग-रूप को लेकर कुछ बातें साफ की गई हैं।
इंसानों का रंग हो जाएगा हरा
मंगल ग्रह पर इंसानों के बसने पर वैज्ञानिकों ने कुछ रिसर्च की, जिसके बाद उन्होंने कहा है कि मंगल पर रहने वाले इंसानों का रंग बदलकर हरा हो सकता है। अध्ययन के अनुसार बताया गया कि मंगल पर कम गुरुत्वाकर्षण बल और उच्च विकिरण से उत्परिवर्तन की स्थिति बनेगी, जिससे त्वचा का रंग हरा और आंखों की दृष्टि जाने की घटना हो सकती है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी की तुलना में मंगल एक छोटा ग्रह है। इसके गुरुत्वाकर्षण हमारे ग्रह से 30% कम है, जिस वजह से ऐसा हो सकता है।
ये भी पढ़े: Chatgpt बनाने का अब मिलेगा कंपनी को फायदा, लाभ कमाने के लिए नया प्लान
सम्बंधित ख़बरें
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Diplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
कब इंसानों का मंगल पर होगा रहना
फिलहाल इस बारे में तो कोई रिसर्च सामने नहीं आई है कि इंसान कब तक मंगल ग्रह पर जाकर बस सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह दावा जरूर किया गया है कि यदि सब कुछ सही रहा और वैज्ञानिक अपने नए आविष्कारों के साथ इस मुकाम तक पहुंच जाएं, जिसमें वे मंगल ग्रह पर भी पृथ्वी जैसा माहौल बना पाए, तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब इंसान मंगल पर भी रह सकेगा।
